{"_id":"6a6a44b9799afec90d036550","slug":"message-of-tiger-conservation-conveyed-through-colors-and-words-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-154070-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रंगों व शब्दों से दिया बाघ संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रंगों व शब्दों से दिया बाघ संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
बहराइच के विहान बालिका विद्यालय में बाघ दिवस पर गोष्ठी को संबोधित करते वक्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा। विश्व बाघ दिवस पर बुधवार को कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली में वन विभाग ने पीएमश्री संविलियन विद्यालय में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता कराई। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को बाघ और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वन अधिकारियों ने बाघों को वन पारिस्थितिकी तंत्र का आधार बताया। उनके सुरक्षित रहने से जंगल, वन्यजीव और जैव विविधता सुरक्षित रहती है। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण का संदेश घर-घर पहुंचने का आह्वान किया।
निबंध प्रतियोगिता में आस्मीन मलिक प्रथम, मंतशा द्वितीय और अनामिका तृतीय रहीं। चित्रकला में भानु मौर्य को बाघ का चित्र बनाने पर पुरस्कार मिला। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मेडल और पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में वन दरोगा अनिल कुमार, राम नरेश, प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सिंह और अन्य मौजूद रहे।
उधर, विहान बालिका आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयोजक बीडी लखमानी ने छात्राओं को बताया कि बाघ जंगल की खाद्य शृंखला का प्रमुख जीव है और उसके संरक्षण से वन एवं पर्यावरण सुरक्षित रहते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय अधीक्षिका प्रगति सिंह, शिक्षक आशुतोष दत्त, धर्मेंद्र वर्मा, प्रियंका श्रीवास्तव, सलोनी पाठक, आकांक्षा पांडे, भूरत्न प्रभा, प्रियंका आदि मौजूद रहे।