{"_id":"69b30bed289668c11f05f2a7","slug":"now-relying-on-induction-preparations-are-underway-to-pull-the-hotel-car-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-145729-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अब इंडक्शन के भरोसे होटल की गाड़ी खींचने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अब इंडक्शन के भरोसे होटल की गाड़ी खींचने की तैयारी
विज्ञापन
दुकानों पर इंडेक्शन चूल्हे की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : दुकानों पर इंडेक्शन चूल्हे की खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
बहराइच। घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से आमजन परेशान हैं। वहीं, व्यावसायिक सिलिंडर पर रोक से होटल, ढाबे का कारोबार लड़खड़ाने लगा है। हालात ये हैं कि कई जगहों पर गैस खत्म होने के कारण होटल संचालकों को वैकल्पिक इंतजाम करना पड़ा है। वे अब इंडक्शन के भरोसे कारोबार चलाने की कोशिश में जुटे हैं। शहर के एक होटल संचालक रामलाल गुप्ता का कहना है कि मजबूरी में इंडक्शन का सहारा ले रहे हैं, लेकिन इससे बड़े स्तर पर काम करना आसान नहीं है।
वहीं, दूसरे होटल व्यवसायी नसीम अहमद का कहना है कि कारोबार पर गहरा असर पड़ा है। ग्राहक तो आते हैं, लेकिन गैस की कमी के कारण कई बार पूरा मेन्यू तैयार नहीं कर पाते। ऐसे में इंडक्शन के भरोसे काम चलाना पड़ रहा है।
गैस की कमी का असर सरकारी संस्थानों तक भी पहुंच रहा है। कई कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भी गैस की समस्या के कारण भोजन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, बीएसए आशीष सिंह का कहना है कि अभी स्कूलों में गैस की समस्या नहीं है।
दोगुना तक बढ़ी इंडक्शन की बिक्री
गैस की किल्लत का सीधा फायदा इलेक्ट्रॉनिक आइटम के बाजार को मिला है। शहर की दुकानों पर इंडक्शन की मांग अचानक बढ़ गई है और लोग इसे गैस के विकल्प के रूप में खरीद रहे हैं। बाजार में इंडक्शन चूल्हों की कीमत लगभग 1500 से 3500 रुपये तक है। गैस की कमी के कारण कई परिवार और छोटे होटल संचालक इसे खरीद रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में बिक्री दो गुना तक बढ़ी है।
तीन दिन से सर्वर ठप, गैस वितरण बाधित
विशेश्वरगंज। विशेश्वरगंज क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से सर्वर ठप होने के कारण गैस वितरण व्यवस्था बाधित हो गई है। बस स्टॉप स्थित आशुतोष इंडियन गैस एजेंसी और पुरैना मोड़ कंछर की इंडियन ग्रामीण गैस एजेंसी से जुड़े सैकड़ों उपभोक्ता गैस के लिए परेशान हैं। ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम काम न करने से सिलिंडर की आपूर्ति रुक गई है और लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। एजेंसी संचालक दीपू पांडेय ने बताया कि सर्वर ठीक होते ही वितरण सामान्य कर दिया जाएगा। (संवाद)
जमुनहा पर स्टॉक खत्म
बाबागंज। कस्बा बाबागंज की राज भारत गैस एजेंसी जमुनहा में स्टॉक खत्म होने के कारण पिछले तीन दिनों से उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। एजेंसी कार्यालय के सहायक ने बताया कि पांच तारीख को डिमांड भेजी गई है, आपूर्ति मिलते ही गैस वितरण फिर शुरू कर दिया जाएगा।
एसडीएम ने किया निरीक्षण
नानपारा तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी व पूर्ति निरीक्षकों के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। इस दौरान गैस गोदाम, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को हो रही आपूर्ति का जायजा लिया गया। एजेंसी संचालकों को समय से गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गैस से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप और कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किया।
ओटीपी न आने से एजेंसी पहुंच रहे लोग
ओटीपी न आने और कंपनी के नंबरों पर गैस बुकिंग न हो पाने से उपभोक्ता सीधे गैस एजेंसियों पर पहुंचकर बुकिंग कराने के लिए मजबूर हैं। शहर के स्टीलगंज तालाब स्थित इंडेन और भारत गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे एजेंसी लंबी लाइनें लग गईं।
Trending Videos