सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Contract lineman dies due to electric shock, family members surround the police station

Bahraich News: करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, परिजनों ने घेरा थाना

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman dies due to electric shock, family members surround the police station
दरगाह थाने पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : दरगाह थाने पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
बहराइच। बिजली विभाग में तैनात एक संविदा लाइनमैन की बृहस्पतिवार देर शाम ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधते समय करंट लगने से मौत हो गई। अचानक बिजली सप्लाई चालू होने से हादसा हुआ।
Trending Videos

हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने दरगाह थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रामगांव के मिर्जापुर गांव निवासी दीप नरायन मौर्य बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। बृहस्पतिवार शाम गुल्लावीर मंदिर परिसर के पास स्थित ट्रांसफार्मर में खराबी की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे थे। बताया गया कि उन्होंने उपकेंद्र से शटडाउन भी ले रखा था। जांच के दौरान ट्रांसफार्मर के फ्यूज में खराबी मिलने पर वह खंभे पर चढ़कर फ्यूज बांध रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई, जिससे दीप नरायन तेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए और खंभे पर ही बेहोश हो गए। सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वे बड़ी संख्या में दरगाह थाने पहुंच गए और बिजली विभाग के एसएसओ, जेई माहिर अली और एडीओ मुकेश कुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। इससे थाने में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर ले ली गई है और उन्हें समझाकर शांत कराया गया है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि संविदा लाइनमैन की मौत की सूचना एसडीओ के माध्यम से मिली है।
पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed