{"_id":"69b3a0d5050607f91007048e","slug":"video-video-thaltapara-ma-tharaga-marata-ka-hatha-tata-mal-garamanae-ma-aakarasha-palsa-bl-tanata-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दौलतपुर में दुर्गा मूर्ति का हाथ टूटा मिला, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दौलतपुर में दुर्गा मूर्ति का हाथ टूटा मिला, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस बल तैनात
मिहींपुरवा (बहराइच)। दौलतपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब गांव के बाहर पेड़ के नीचे स्थापित दुर्गा माता की मूर्ति का बांया हाथ टूटा हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे। धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के बाहर स्थित एक पेड़ के नीचे काफी समय से दुर्गा माता की मूर्ति रखी हुई है, जहां आसपास के लोग पूजा-अर्चना करते हैं। शुक्रवार सुबह जब कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे तो देखा कि मूर्ति का बांया हाथ टूटा हुआ नीचे पड़ा है। यह खबर फैलते ही गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मोतीपुर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और स्थिति को शांत कराने में जुटी रही। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।
एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मूर्ति का हाथ कैसे टूटा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।