सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bull hits man, father killed, son injured

Bahraich News: सांड़ ने मारी टक्कर, पिता की गई जान, बेटा जख्मी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bull hits man, father killed, son injured
हरिराम।  - फोटो : हरिराम।
विज्ञापन
बौंडी। राजा रेहुआ गांव के पास बृहस्पतिवार को बाइक से जा रहे पिता-पुत्र को सांड़ ने सिर से टक्कर मार दी। इससे पिता की मौत हो गई, जबकि बेटे को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos

रामगांव की ग्राम पंचायत बेहटा भया निवासी हरिराम (58) अपने बेटे शिवपूजन (22) के साथ बाइक से बौंडी के गोलागंज गांव अपनी बहू को बुलाने जा रहे थे। रास्ते में राजा रेहुआ गांव के पास सड़क पर खड़े सांड़ के बगल से बाइक निकल रही थी, तभी उसने सिर से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज बहराइच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरिराम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन फखरपुर के पास रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान अभिषेक शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed