फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Power supply was disrupted in several areas of the city.

Bahraich News: शहर के कई इलाकों में बाधित रही बिजली

Mon, 13 Jul 2026 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Power supply was disrupted in several areas of the city.
तिकोनीबाग पुलिस चौकी के बगल में बिजली ट्रांसफार्मर ठीक करते कर्मचारी।
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस और बख्शीपुरा फीडर से जुड़े कई मोहल्लों में तकनीकी फॉल्ट के कारण रविवार को बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटने से करीब एक लाख से अधिक आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के सिविल लाइंस फीडर से खत्रीपुरा, दीवानी न्यायालय, नवोदय, ढपालीपुरवा, सरस्वती नगर, झुडिया, माधवरेती, मेवातीपुरा आदि क्षेत्रों की लगभग 50 हजार आबादी के घरों की बिजली रविवार को बाधित रही। वहीं नाजिरपुरा स्थित छब्बन चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर शनिवार देर रात जल जाने से रात भर उपभोक्ताओं को उमस में जागकर बिताना पड़ा। इसके अलावा बख्शीपुरा फीडर से भी शहर के कई इलाकों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। इस फीडर से करीब एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाती है। जबकि रविवार को तीन दर्जन से अधिक मोहल्लों में बाधित बिजली आपूर्ति से क्षेत्र की करीब 55 हजार से अधिक की आबादी को बिजली पानी को लेकर परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed