फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers angry over power cuts staged a protest at the substation.

Bahraich News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Wed, 29 Jul 2026 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over power cuts staged a protest at the substation.
फखरपुर विद्युत उप केंद्र पर प्रदर्शन करते बिजली कटौती से नाराज ग्रामीण।
फखरपुर। विद्युत कटौती से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन कर एक्सईएन जागेश कुमार को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। एक्सईएन के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। ग्रामीण केके पंडित, सुशील यादव, आरजू शर्मा, ननके पाठक, रामजी मिश्रा, नीरज कुमार अवस्थी आदि का कहना था कि अंधाधुंध बिजली कटौती के कारण लोग परेशान हैं। ज्ञापन में क्षेत्र के सभी आठ फीडरों का अलग-अलग एवं निर्धारित समयानुसार विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल जारी करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ओवरलोड की स्थिति में पूरे क्षेत्र की बिजली काटने के बजाय केवल प्रभावित फीडर की विद्युत आपूर्ति रोकी जाए।
विज्ञापन

कहीं भी फॉल्ट होने पर उसे तत्काल ठीक कराकर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। रोस्टिंग के नाम पर अनावश्यक एवं लंबे समय तक बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए। ग्रामीण क्षेत्र में नियमित, पर्याप्त एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। एसडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि एक्सईएन को आंदोलन के मामले में अवगत कराया गया था। एक्सईएन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर धरना प्रदर्शन को खत्म कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed