{"_id":"69ceb9fbf247bf6a2b0ad324","slug":"youth-dies-in-car-accident-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-146826-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कार की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कार की टक्कर से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मलुआ भकुरहा निवासी युवक की बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से बेगमपुर आया था और सड़क किनारे खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया।
गांव निवासी मंजय कुमार (22) बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल से बेगमपुर आया हुआ था। काम निपटाने के बाद वह लौटने से पहले दोपहर में बहराइच-नानपारा मार्ग पर सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर फोन पर बात करने लगा। उसी दौरान नानपारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही मंजय की मौत हो गई।
मंजय के बड़े भाई कन्हैयालाल ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। रामगांव पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos