सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   110 Projects Incomplete; Pace of Work Slows Due to Lack of Funds

Ballia News: 110 परियोजनाएं अधूरीं, बजट के अभाव में काम की गति धीमी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
110 Projects Incomplete; Pace of Work Slows Due to Lack of Funds
फेफना क्षेत्र के वैना पकड़ी गांव में निर्माणाधीन पानी टंकी। संवाद
विज्ञापन
बलिया। वित्तीय वर्ष बीतने के बाद भी जिले में सरफेस समेत कई परियोजनाएं बजट के अभाव व कार्य धीमा होने से अधूरी पड़ी है। जिले में 374 छोटी-बड़ी विकास की परियोजनाएं संचालित हैं। इनमें से 265 पूर्ण हो गई है। अभी तक 110 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। इनमें कुछ परियोजनाओं की शासन की तरफ से तिथि भी बढ़ा दी गई है। इसे जनता को लाभ अगले साल मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos

जिले में सरफेस की गंगा और सरयू पर तीन बड़ी परियोजनाएं संचालित हैं। वहीं, शहर क्षेत्र में एक परियोजना जमीन के अभाव के कारण चालू नहीं हो सकती है। सीवरेज व फोरलेन समेत कई परियोजनाएं अधूरी पड़ी है। जनता के इन परियोजनाओं के अधूरी होने का कारण अभी तक समझ नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के एनएच-31 फोरलेन अधूरा, फाइनल कार्य बाकी : राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शहर के माल्देपुर से कदम चौराहा तक 4.455 किमी तक फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। तीन साल से काम चल रहा है लेकिन अभी तक फाइनल टच नहीं दिया गया। इसके चलते आम जनता को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस फोरलेन पर कटहलनाला पर एक नए पुल का भी निर्माण भी किया गया है। डिवाइडर को भी फाइनल टच नहीं दिया जा सका।
सरफेस योजना के लिए धनराशि की डिमांड की गई है। एक सप्ताह के अंदर मिलने की उम्मीद है। उसके बाद कार्य में तेजी आएगी। इसकी तिथि भी शासन की तरफ से बढ़ा दी गई है।-इं. मुजीम अहमद, एक्सईएन, जल निगम ग्रामीण।

वित्तीय वर्ष में कुछ परियोजनाएं अधूरी रह गई है। प्रत्येक माह इसकी समीक्षा की जाती है। बजट के अभाव में अधूरी परियोजनाओं के लिए विभागीय स्तर से सूचनाएं प्रेषित है। इस वित्तीय वर्ष में सभी परियोजनाएं पूर्ण हो जाएगी।- -ओजस्वी राज, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed