{"_id":"6a6908b8fddb7798a60bd820","slug":"50000-assistance-for-family-of-woman-who-died-due-to-ht-line-ballia-news-c-190-1-bal1001-169727-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एचटी लाइन से महिला की मौत में परिजनों को 50 हजार की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एचटी लाइन से महिला की मौत में परिजनों को 50 हजार की सहायता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। क्षेत्र के गोपालपुर गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से हुई महिला की मौत के बाद विद्युत निगम और राजस्व विभाग ने आर्थिक सहायता की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्युत निगम ने मृतका के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है, जबकि शासन से मिलने वाली 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के लिए भी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा राहत कोष से भी 5 लाख रुपये की सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गोपालपुर निवासी ममता देवी (50) पत्नी दिवंगत नरसिंह चौबे सोमवार को शौच से लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में टूटी पड़ी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास के लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, उपजिलाधिकारी रणवीर सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने प्राकृतिक आपदा राहत कोष से भी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर, मृतका के परिजनों और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू पांडेय ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।