{"_id":"6a6909777cf9bb14ba03ebb1","slug":"accused-arrested-with-stolen-cow-ballia-news-c-190-1-ana1001-169678-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चोरी की गाय के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चोरी की गाय के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह रोड। गोवंश चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी की गई एक गाय बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक सतीश यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच तथा गोवंश चोरी के मुकदमे की विवेचना कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की एक गाय को पेड़ से बांधकर बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस कार्रवाई के दौरान कसाब टोला काजीपुरा निवासी रूस्तम अहमद (35) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी नवाजीश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई गाय बरामद कर ली। पूछताछ में रूस्तम अहमद ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर 23 जुलाई को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के दिउली गांव से गाय चोरी की थी। बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की। गाय की पहचान कराने के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे उसके वास्तविक मालिक के सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया।