फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth falls from roof after being pushed by a monkey

Ballia News: बंदर के धक्के से छत से गिरा युवक, गंभीर घायल

Wed, 29 Jul 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Youth falls from roof after being pushed by a monkey
बलिया। थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में मंगलवार भोर एक युवक बंदर के धक्के से छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। डुमरिया निवासी श्रवण कुमार (36) गर्मी के कारण रात में अपने मकान की छत पर सो रहे थे। भोर में अचानक छत पर बंदरों का झुंड आ गया। बताया जाता है कि मकान पर छत से नीचे उतरने के लिए सीढ़ी नहीं थी। श्रवण नीचे उतरने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक बंदर ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन

गिरने से श्रवण के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर लिया। घटना के बाद गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों में चिंता व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed