फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patients arrived from 40 km away OPD treatment at Ballia District Hospital began after two-hour delay

UP: 40 किमी दूर से पहुंचे मरीज, बलिया के जिला अस्पताल में दो घंटे बाद ओपीडी में इलाज शुरू; तीमारदार भी परेशान

Wed, 29 Jul 2026 06:59 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Jul 2026 06:59 PM IST
सार

Ballia News: बलिया जिला अस्पताल में बुधवार को 40 किलोमीटर दूर से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। ओपीडी निर्धारित समय से करीब दो घंटे बाद शुरू हुई। 32 चिकित्सकों की तैनाती के दावे के बीच समय पर केवल छह डॉक्टर ही पहुंचे। मरीजों ने देर से जांच होने और कई बार अगले दिन आने के लिए मजबूर किए जाने की शिकायत की।

विज्ञापन
Patients arrived from 40 km away OPD treatment at Ballia District Hospital began after two-hour delay
जिला अस्पताल बलिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

District Hospital Ballia: जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। तमाम दावों के बावजूद जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक सुबह नौ बजे तक नहीं बैठ रहे हैं। बारिश व उमस भरी गर्मी से वायरल संक्रमण की मरीज बढ़ गए हैं। मंगलवार को 30 से 40 किमी दूर से बेहतर इलाज कराने की आस में जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को निराशा हाथ लग रही है। सीएमएस के लगातार निगरानी के बावजूद चिकित्सकों पर असर नहीं पड़ रहा है। अस्पताल परिसर के आवास में रहने वाले चिकित्सक भी नौ बजे के बाद ओपीडी में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन




जिला अस्पताल में मंगलवार को पड़ताल के दौरान सुबह 9.23 बजे तक पर्ची काउंटर पर 256 से अधिक मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका था। चिकित्सक के इंतजार में मरीज ओपीडी के बाहर बैठकर व खड़े होकर इंतजार करते रहे। 40 किमी दूर लालगंज शांति देवी पैर में दर्द से परेशानी होने पर आर्थो सर्जन से दिखाने आई थी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे तक आ गई थी, लेकिन नौ बजने के बाद भी कोई चिकित्सक नहीं बैठे है। वहीं, हाल बालरोग ओपीडी का रहा। सिर्फ डॉक्टर अनुराग सिंह, डॉक्टर दीपक गुप्ता, डॉक्टर रितेश सोनी, डॉ एसएन राय बैठे थे। आर्थो के तीन ओपीडी में कोई चिकित्सक नहीं था, आर्थो सर्जन डॉक्टर संतोष चौधरी छुट्टी पर चल रहे हैं। 

आर्थो व सर्जन के इंतजार में बाहर कुर्सी पर करीब 25 से 30 मरीज इंतजार कर रहे थे। ओपीडी में समय से सिर्फ छह डॉक्टर मौजूद रहे, अन्य चिकित्सक ओपीडी में नहीं बैठे थे। इसके कारण शुगर वाले मरीज खाली पेट खून जांच कराने व रेबीज इंजेक्शन लगवाने वाले मरीज भटकते मिले।

नेत्र रोग ओपीडी के दोनों चिकित्सक की ओपीडी खाली रही। बाहर मरीज पर्ची लेकर मंडरा रहे थे। कई मरीज खेजुरी, पचखोरा, सोहांव, लक्ष्मणपुर, बड़ागांव, लालगंज, रानीगंज व कुछ तो गाजीपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी आए थे। सुबह आने वालों में अधिकतर मरीज दूर के रहे। 9.50 के बाद चिकित्सकों का ओपीडी में आना शुरू हो गया। दस बजे के बाद सभी चिकित्सक ओपीडी में बैठ गए।

बोले मरीज
सुबह छह बजे घर से बेहतर इलाज की आस में 40 किमी दूर से समय से इलाज कराने अस्पताल में पहुंच गई। लेकिन चिकित्सक समय से ओपीडी में न बैठने के कारण इंतजार कर रहे हैं। अगर सुबह समय से बैठते तो इलाज व जांच दोनों समय पर होने के बाद दवा लेकर शाम तक घर पहुंच जाती, लेकिन अब कल फिर जांच दिखाने के लिए आना पड़ेगा। - शांति देवी , लालगंज, बैरिया।

पैर में परेशानी होने पर बेहतर इलाज की आस में मऊ सीमा के सटे नगरा से आगे से आया हूं। जिला अस्पताल इलाज के लिए सुबह में घर से निकला। सुबह साढ़े नौ बजने को है, अब तक कोई डॉक्टर नहीं बैठा है। एक घंटा पर्ची कटाने में लगा, आज लग रहा है कि जांच नहीं हो पाएगी। - कमलेश कुमार, नगरा।


ओपीडी में सभी चिकित्सकों को समय से बैठ कर मरीजों के इलाज का निर्देश दिया गया है। इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। वार्डों में भर्ती मरीज व इमरजेंसी के कारण कुछ चिकित्सक ओपीडी में बैठने में लेट हो जाता है। मरीजों को समय से चिकित्सकीय सुविधा मिले इस पर विशेष ध्यान है। चिकित्सकों से विलंब से बैठने के बारे में उनसे जाना जाएगा। - डॉक्टर सुजीत यादव, सीएमएस जिला अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed