फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan Vehicles stopped Kashi outer limits 37 parking sites designated 5000 police personnel deployed

सावन: वाराणसी में बाहरी सीमा पर ही रोके जाएंगे वाहन, 37 पार्किंग स्थल तय; 5000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

Wed, 29 Jul 2026 07:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Jul 2026 07:27 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सावन के दौरान अनुमानित एक करोड़ श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की गई है। बाहरी सीमाओं पर वाहनों को रोका जाएगा और 37 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। शहर को पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए 5,000 पुलिसकर्मी, पांच आईपीएस और 50 डिप्टी एसपी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Sawan Vehicles stopped Kashi outer limits 37 parking sites designated 5000 police personnel deployed
काशी में बाहरी सीमा पर ही रोके जाएंगे वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Traffic Diversion: सावन माह में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट में सुरक्षा और कानून व्यवस्था की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। 2022 के बाद 2026 में इस बार सावन में लगभग एक करोड़ श्रद्धालुओं की आवाजाही की संभावना है। भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष तैयारियां की जा रही है। 

विज्ञापन


भीड़ बढ़ने पर बाहरी सीमा पर वाहनों को रोका जाएगा और 37 वाहन पार्किंग स्थल भी निर्धारित कर दिए गए हैं। अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर को पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा जाएगा। पांच आईपीएस, 50 राजपत्रित अधिकारी समेत 5000 पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी।

विज्ञापन

यातायात पुलिस के लिए चुनौती गिरजाघर पर निर्माणाधीन रोपवे स्टेशन है। खास तौर पर रविवार से लेकर सोमवार के दिन गिरजाघर से जुड़े सभी मार्गों पर संचालित वाहनों को रोका जाएगा। शहर के अंदर लहुराबीर-चेतगंज-नई सड़क से गिरजाघर और गुरुबाग से लक्सा, रामापुर की तरफ सिर्फ पैदल ही आवाजाही होगी। 

मैदागिन-गोदौलिया मार्ग नो व्हीकल जोन होगा। सिर्फ पैदल ही आवाजाही होगी। सोनारपुरा से जंगमबाड़ी तक किसी भी प्रकार के वाहन आवाजाही नहीं करेंगे। सिगरा स्थित सिटी कमांड सेंटर से बाबा विश्वनाथ धाम को जोड़ने वाले हर रूटों की निगरानी होगी।

सादे वेश में पैनी नजर रखेंगे 15 सेक्टर में पुलिसकर्मी
सावन के सोमवार और शिवरात्रि पर अत्यधिक भीड़ की संभावना पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सहित प्रमुख मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए प्रभावी भीड़ प्रबंधन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा और आवश्यक स्थानों पर सुव्यवस्थित बैरिकेडिंग व खोया-पाया केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे बिछड़े श्रद्धालुओं को सहायता व परिजनों से मिलाने की व्यवस्था हो। पांच जोन और 15 सेक्टर में विभाजित शहर में सादे वस्त्रों में पुलिस की तैनाती होगी। हर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर होगी।

विज्ञापन

सीसीटीवी और त्रिनेत्र से होगी पूरे शहर की हाईटेक निगरानी
शहर का लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र सीसीटीवी कैमरों से लैस है। सावन महीने में त्रिनेत्र प्रणाली के माध्यम से प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थलों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र की निगरानी स्थापित कंट्रोल रूम से की जाएगी। रेलवे स्टेशनों पर भी सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित कर श्रद्धालुओं की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।

गहरे पानी से सुरक्षा के लिए होगी ‘डीप वाटर बैरिकेडिंग’
गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालु गहरे पानी में न जाएं, इसके लिए गंगा घाटों पर डीप वाटर बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। जल पुलिस व सुरक्षा कर्मी लगातार सतर्क रहकर सुरक्षित स्नान कराएंगे। गंगा घाटों पर जल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। प्रमुख गंगा घाटों पर बाढ़ राहत पुलिस, स्थानीय जल पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। प्रशिक्षित निजी गोताखोरों की तैनाती कर तुरंत बचाव व्यवस्था की जाएगी।

प्रयागराज से मोहनसराय तक कांवड़ यात्रियों के लिए रिजर्व रहेगी लेन
कांवड़ यात्रियों के सुगम व सुरक्षित आवागमन के लिए प्रयागराज से मोहनसराय तक एक लेन आरक्षित रखी जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो और कांवड़ यात्रा निर्बाध रूप से संचालित हो। कांवड़ मार्ग पर पुलिस बूथ, विश्राम स्थल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था होगी। 

चार किलोमीटर पर पीआरवी व फैंटम टीम मुस्तैद रहेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे का संचालन न्यायालय द्वारा निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुरूप होगा। डीजे की ऊंचाई एवं स्वरूप ऐसा नहीं होगा, जिससे दुर्घटना अथवा सुरक्षा संबंधी जोखिम हो।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सुगम आवागमन प्राथमिकता में है। सभी अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था समेत हर बिंदुओं पर तैयारियां की जा रही है। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 37 प्रमुख पार्किंग स्थल
दो-पहिया, चार-पहिया व भारी बसों के लिए अलग-अलग क्षमता वाले पार्किंग स्थलों को रिजर्व किया गया है। रोहनिया, मंडुवाडीह, लक्सा, कैंट, भेलूपुर, लंका, चौक, दशाश्वमेध और आदमपुर आदि थाना क्षेत्रों में पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसमें वीआईपी व प्रशासनिक पार्किंग भी शामिल है।

वीआईपी व प्रशासनिक पार्किंग : हरिश्चन्द्र डिग्री कॉलेज के सामने मैदान में वीआईपी और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन खड़े होंगे।

मल्टीलेवल पार्किंग : गोदौलिया में आधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग चालू रहेगा। ताकि मुख्य मंदिर मार्ग पर जाम न लगे।

बसों व भारी वाहनों के लिए बड़े ग्राउंड : जगतपुर इंटर कॉलेज, ट्रांसपोर्ट नगर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, और एनईआर रेलवे का खाली मैदान (लहरतारा) जैसे बड़े मैदानों में बसों और कार के ठहराव की व्यवस्था की गई है।

यहां भी होगी व्यवस्था

  • रोहनिया में ट्रांसपोर्ट नगर ग्राउंड में 100 बस, 400 कार खड़ी होंगी
  • रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में 100 दो पहिया, 150 बस
  • रोहनिया के भाष्कर पोखरा, मुड़ैला में 15 बस, 50 कार
  • मंडुवाडीह के एफसीआई मॉल गोदाम रोड पर 100 बस, 200 कार
  • लक्सा के मजदा टाकीज में 100 दो पहिया
  • लक्सा के पीडीआर मॉल में 200 दो पहिया, 200 चार पहिया
  • कोतवाली के मच्छोदरी पार्क मैदान में 200 दो पहिया
  • कोतवाली के टाउनहाल पार्किंग में 50 दो पहिया, 20 चार पहिया
  • कोतवाली के हरिश्चन्द्र डिग्री कॉलेज के सामने मैदान में वीआईपी/प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन
  • कोतवाली के शव वाहनों की पार्किंग में प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन
  • चेतगंज के क्वीन्स इंटर कॉलेज मैदान में 100 दो पहिया, 35 चार पहिया
  • चेतगंज के राजकीय आईटीआई मैदान, डीसी आवास के पास 500 दो पहिया, 50 चार पहिया
  • चेतगंज के चित्रकुट रामलीला मैदान, लकडमंडी में 500 दो पहिया, 50 चार पहिया
  • चेतगंज के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में 400 चार पहिया
  • आदमपुर के भैंसासुर घाट पार्किंग में 100 दो पहिया, 50 चार पहिया
  • आदमपुर के भदऊ चुंगी के दाहिने तरफ रेलवे के मैदान में 100 दो पहिया, 50 चार पहिया
  • आदमपुर के नेशनल इंटर कॉलेज पीलीकोठी में 100 दो पहिया, 50 चार पहिया
  • आदमपुर के काशी रेलवे स्टेशन पार्किंग में 100 दो पहिया, 50 चार पहिया
  • मंडुवाडीह के एनईआर का खाली मैदान लहरतारा में 100 बस, 400 कार
  • सिगरा के महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय परिसर में 100 दो पहिया, 50 चार पहिया
  • कैंट के बड़ी कटिंग मेमोरियल स्कूल गिफ्ट हाउस तिराहा के पास मैदान में 100 बस, 400 कार
  • कैंट के छोटी कटिंग मेमोरियल स्कूल इंडिया होटल के सामने मैदान में 100 बस, 400 कार
  • कैंट के सेंट मेरी कालेज के पास सड़क के पटरी पर 50 दो पहिया, 20 चार पहिया
  • लंका के नरिया से हैदराबाद रोड पर पार्किंग 100 दो पहिया, 25 बस, 100 कार
  • लंका के बाबा कीनाराम आश्रम के सामने सड़क के दोनों तरफ 20 चार पहिया
  • लंका के सामने घाट से बाएं सनबीम स्कूल के बगल में 100 दो पहिया, 25 बस, 100 कार
  • भेलूपुर के एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान (खोजवां रोड) पर 100 दो पहिया, 100 चार पहिया
  • भेलूपुर के द्वारिकाधीश मंदिर शंकुलधारा पोखरा के पास 100 दो पहिया, 50 चार पहिया
  • भेलूपुर के सीएचएस स्कूल कमच्छा में 100 दो पहिया
  • चौक के गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग में 350 दो पहिया
  • दशाश्वमेध के बेनिया बाग मैदान के बाहर पार्किंग 100 दो पहिया, 50 चार पहिया
  • दशाश्वमेध के जयनारायण इंटर कॉलेज, रामापुरा में 100 दो पहिया, 20 चार पहिया
  • लक्सा के सनातनधर्म इंटर कॉलेज नई सड़क में 500 दो पहिया
  • सारनाथ के हवेलिया स्थित सड़क पर पार्किंग 100 दो पहिया, 50 चार पहिया
  • जंसा के धरमपुर अंडरपास चौराहा के बगल में खाली मैदान में 50 बस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed