फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nitin Navin Kashi visit cancelled top BJP leadership team reaches Ravidas birthplace Kalash

Ravidas Jayanti: 'समरसता के प्रेरणास्रोत हैं संत रविदास', काशी में बोले सीएम योगी; रद्द हुआ नितिन नवीन का दौरा

Wed, 29 Jul 2026 04:45 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Jul 2026 04:45 PM IST
सार

Varanasi News: संत रविदास के 650वीं जयंती वर्ष पर सीर गोवर्धन में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। सीएम योगी मंच पर संत रविदास के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन किया। वहीं, बिहार उपचुनाव के कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा रद्द हो गया। कार्यक्रम में 27 राज्यों के प्रतिनिधियों को पवित्र माटी के कलश दिए जाएंगे। दीपोत्सव और भव्य आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हैं।

विज्ञापन
Nitin Navin Kashi visit cancelled top BJP leadership team reaches Ravidas birthplace Kalash
सीएम योगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

CM Yogi in Varanasi: संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास जन्मस्थली पर बुधवार को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। सीएम ने 'समरसता संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। वहीं, पहले प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा अब बिहार उपचुनाव की व्यस्तताओं के चलते निरस्त कर दिया गया है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और प्रशासन के साथ भाजपा संगठन ने भी सभी व्यवस्थाएं अंतिम रूप दे दिया था।

विज्ञापन


सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास जन्मस्थली मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पहुंचे। उन्होंने संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित कर दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और संत रविदास के सामाजिक समरसता व समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समरसता, समानता और मानवता का जो संदेश दिया, वह आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर राष्ट्र निर्माण की दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि समाज में सद्भाव और एकता और मजबूत हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने बताया कि कार्यक्रम में देश के 27 राज्यों से आए प्रतिनिधियों को सीर गोवर्धन की पवित्र माटी से भरे कलश सौंपे जाएंगे। प्रतिनिधि इन कलशों को अपने-अपने राज्यों में ले जाकर संत रविदास के विचारों, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बनेगा।

रविदास पार्क और मंदिर परिसर को आकर्षक झालरों और विशेष प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया है। 29 जुलाई की शाम पार्क में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगा।

इससे पहले यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार संतों की विरासत और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है तथा संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

अखिलेश यादव पर किया तंज

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की साइकिल के दो पहिए गुंडागर्दी और तुष्टिकरण के हैं। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास के अनुयायी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं कर सकते। रविदास के भक्त सबका साथ, सबका विकास और सामाजिक समरसता की भावना के साथ आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं।


कार्यक्रम में संत रविदास मंदिर के प्रमुख हरजिंदर सिंह, प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री अनिल राजभर, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, रजनी तिवारी, असीम अरुण, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, टी. राम, एमएलसी अश्विनी त्यागी, धर्मेंद्र राय, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर तथा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed