फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेलमेट सहित सिर को कुचला: क्लीनिक संचालक की मौत के बाद चक्काजाम, पत्नी को नौकरी देने की मांग; पहुंचीं एसडीएम

Wed, 29 Jul 2026 05:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Jul 2026 05:30 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में डंपर की टक्कर से निजी क्लीनिक संचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे व चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। मृतक के भाई ने सड़क निर्माण की अव्यवस्था को दुर्घटना का कारण बताया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Head crushed helmet Road blockade following clinic owner death demand for job for wife SDM arrives
पति की लाश देख पत्नी और परिवार बेसुध। - फोटो : संवाद

UP Accident News: राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर गरुआ मकसूदपुर गांव के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे डंपर की चपेट में आने से निजी क्लीनिक संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे सड़क पर शव रखकर राजमार्ग जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े थे और चक्का जाम जारी था।





ढढ़नी भानमल राय गांव निवासी 40 वर्षीय संजय राम निजी क्लीनिक संचालित करते थे। मृतक के छोटे भाई अक्षय उर्फ मिंटू के अनुसार वह बाइक से किसी निजी कार्य से गाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हेलमेट पहनने के बावजूद सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Head crushed helmet Road blockade following clinic owner death demand for job for wife SDM arrives
संजय राम की फाइल फोटो और डंपर। - फोटो : संवाद

मृतक के छोटे भाई अक्षय उर्फ मिंटू ने आरोप लगाया कि राजमार्ग किनारे नाले के निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों और सड़क पर फैली मिट्टी के कारण मार्ग संकरा हो गया था। इसी अव्यवस्था के चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने डंपर चालक की गिरफ्तारी, निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर टेंट लगाते हुए जाम शुरू कर दिया, जिससे गाजीपुर-जमानियां मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Head crushed helmet Road blockade following clinic owner death demand for job for wife SDM arrives
पत्नी और बच्चों को संभालतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

सूचना पर एसडीएम निधि, क्षेत्राधिकारी जमानिया अंकित तिवारी, क्षेत्राधिकारी सदर अनिल कुमार, तहसीलदार रामनारायण वर्मा तथा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रभारी थानाध्यक्ष सूर्यकांत यादव ने बताया कि फरार डंपर चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों से वार्ता कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Head crushed helmet Road blockade following clinic owner death demand for job for wife SDM arrives
परिजनों से बातचीत करतीं एसडीएम और अन्य अफसर। - फोटो : संवाद

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संजय राम तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और ढढ़नी में निजी क्लीनिक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी उर्मिला, पुत्र सिद्धार्थ (6), बेटियां बिट्टू (16) और सिन्टू (12) के अलावा वृद्ध पिता परसिद्धन हैं। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पत्नी को नौकरी देने की मांग
मृतक संजय राम के परिजनों ने प्रशासन के समक्ष ठेकेदार से 50 लाख रुपये तथा हादसे में शामिल डंपर के मालिक से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। साथ ही बीटीसी प्रशिक्षित मृतक की पत्नी को सरकारी शिक्षक के पद पर नियुक्ति देने की मांग भी उठाई है।

विज्ञापन
Head crushed helmet Road blockade following clinic owner death demand for job for wife SDM arrives
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद

नियमानुसार होगी कार्रवाई : एसडीएम
जमानियां एसडीएम निधि ने कहा कि प्रशासन की ओर से जो भी सहायता नियमों के अनुरूप होगी, वह उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं क्षेत्राधिकारी (सीओ) जमानिया अंकित तिवारी ने बताया कि मामले में सबसे पहले प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed