सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Courts and Departments Disposed of 56,592 Cases

Ballia News: अदालतों व विभागों ने 56,592 वाद किए निस्तारित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Courts and Departments Disposed of 56,592 Cases
दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते जिला जज
विज्ञापन
बलिया। जिला सत्र न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय अदालत का आयोजन हुआ। जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार झा द्वारा दीप प्रवज्वलित कर मॉ सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण करके किया गया। इस दौरान न्यायालय के समस्त पीठासीन अधिकारीगण, समस्त बैंक प्रबंधक एवं समस्त कर्मचारीगण व वादकारी उपस्थित रहें।
Trending Videos

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार गोंड ने बताया कि कुल सिविल, अपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद इत्यादि के कुल 56,592 वाद निस्तारित किए गए, जिसमें कुल समझौता धनराशि 21,40,36,140 तथा मौके पर ही कुल धनराशि 14,89,40,671 की वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज अनिल कुमार झा की अदालत में चार सिविल वाद, पुनीत कुमार गुप्ता, अपर न्यायाधीश कोर्ट सं -01 फौजदारी 3 वाद अर्थदण्ड आठ सौ रुपया, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट) कोर्ट सं0-08 प्रथम कान्त ने फौजदारी में सात व अर्थदण्ड 3500 रुपया, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) प्रमोद कुमार गंगवार ने फौजदारी के एक व अर्थदण्ड पांच सौ रुपया, विशेष न्यायाधीश (ई0सी0 एक्ट) रामकृपाल की अदालत ने विद्युत अधिनियम -189 वाद निस्तारित किया। वहीं, राम बिलास प्रसाद अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत द्वारा सिविल के दो वाद का निस्तानित किया और झमझौता धनराशि पांच हजार रुपया लगाया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेश पाण्डेय की अदालत ने फौजदारी के 2291 मामले निस्तारित कर अर्थदण्ड 6,30,400 वसूला। सिविल जज (सीडि) गार्गी शर्मा की अदालत ने लघु आपराधिक 102 वाद, अर्थदण्ड 6980, सिविल 22 वाद, रुपये 1,31,89,800 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसके अलावा अन्य अदालत ने 3212 वाद निस्तारित व समझौता कराय व अर्थदण्ड धनराशि 6,61,830 रुपया लगाया, 1,63,66,082.42 उत्तराधिकार प्रमाण पत्र व 5,34,645 समझौता धनराशि जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed