सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crowds gathered at the ghats for the Mundan ceremony, vehicles on the roads came to a halt.

Ballia News: मुंडन संस्कार में घाटाें पर भीड़, सड़कों पर वाहनों थमी रफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the ghats for the Mundan ceremony, vehicles on the roads came to a halt.
मुंडन संस्कार के चलते भरौली-गाजीपुर मार्ग पर लगा वाहनाें का जाम।संवाद
विज्ञापन
बलिया। मुंडन संस्कार के कारण बृहस्पतिवार को शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। एनएच-31 पर भरौली गोलंबर पर ढाई घंटे तक 20 किलोमीटर व बक्सर पटना एनएच 922 पर 15 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। जाम में एंबुलेंस के साथ ही शादी विवाह के 17 वाहन फंसे थे।
Trending Videos

वहीं, हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा गंगा घाट पर भारी भीड़ ने पूरे इलाके को मेले में तब्दील कर दिया। गंगा तट से लेकर मुख्य मार्ग तक अव्यवस्था साफ नजर आई। भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि एनएच-31 बलिया-बैरिया मार्ग पर पचरुखियां से दुबे छपरा तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के जगदीशपुर चौराहा, कदम चौराहा व टीडी कालेज, रोडवेज, चित्तूपांडेय चौराहा गंगा तट से आने वाले वाहनों के कारण जाम लगा रहा। शहर में रुक रुक कर चार घंटे वाहन रेंगते रहे। जाम पुलिस को जाम छुड़ाने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। मुंडन संस्कार की शुभ तिथि होने के कारण भोर से ही वाहनों से लोग महावीर घाट, माल्देपुर, दुबहड़ गंगा तट की तरफ जाने लगे। दस बजे तक सबकुछ सामान्य था लेकिन दिन चढ़ते ही गंगा घाट से लौटने वाले वाहनों से कई चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई।
विशुनीपुर, जगदीशपुर, चित्तू पांडेय चौराहों पर जाम लगता रहा। दूर-दराज से मुंडन संस्कार में आए लोगों के वाहनों के कारण अस्पताल रोड़ से कुंवर सिंह चौराहा होकर बहादुरपुर पुल तक वाहन जाम में रेंगते रहे। वाहनों की कतार लग गई। दोपहर में तेज धूप में लोग बेहाल दिखे। यातायात बहाल करने में के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ पीआरडी जवान हांफती दिखी। नावों पर भी अधिक लोगों को बैठाया जा रहा था। इससे खतरा बना रहा।
इस संबंध में नरहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बक्सर में उत्पाद विभाग की ओर से वाहनों में शराब चेकिंग करने व मुंडन संस्कार में शामिल होने वाले वाहनों के संख्या में इजाफा होने के कारण थोड़ी देर जाम लगा। लेकिन पुलिस की तत्परता से आवागमन बहाल कर दिया गया।
-----------
चित्तू पांडेय क्राॅसिंग बंद से बहेरी तक लगा जाम
मुंडन संस्कार के कारण पूरे शहर के चौराहा जाम की चपेट में रहा। रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से रोडवेज की तरफ जाने वाले वाहनों के कारण बहेरी तक जाम लग जा रहा है। जाम के कारण लोग छोटे वाहन कटहल नाला पुल के दूसरे लेने से आवाजाही कर रहे हैं। चौराहा पर तैनात ट्रैफिक जवान वाहनों को विशुनीपुर जगदीशपुर होेते हुए ओवरब्रिज होकर भेज रहे थे। उसके बावजूद वाहनों की लंबी कतार रही।
-----------
भरौली गोलंबर पर डेढ़ घंटे से जाम में फंसा हूं
जाम में फंसे रंजन केशरी निवासी करनामेपुर ब्रह्मपुर बक्सर ने बताया कि मेरी शादी सोहांव गांव में रात में हुई। सुबह दुल्हन को लेकर घर जा रहा हूं, लेकिन भरौली गोलंबर से पहले ही जाम में एक घंटे से फंसा हुआ हूं। राकेश निवासी चक्की बक्सर ने बताया कि मैं इटही गांव में शादी कर अपनी दुल्हन को लेकर गांव जा रहा हूं। लेकिन भरौली गोलंबर पर डेढ़ घंटे से जाम में फंसा हूं। रणजीत व्यास निवासी कोपवा रतसड़ ने बताया कि बेटे के मुंडन संस्कार के लिए उजियार गंगा तट पर जा रहा हूं। भरौली में एक घंटे से फंसा हूं। मुंडन संस्कार में जाने वाली गाड़ियां उजियार गांव के संकरे रास्ते में घुस गईं, जिससे गांव की सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो गया। बक्सर बलिया गाजीपुर आने जाने वाले यात्रियों को घंटों जाम में बिताना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed