सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Buxar groom in shock after bride death lover shot her on stage

UP: 'जीवन भर शादी नहीं करूंगा', बक्सर में दुल्हन की मौत के बाद सदमे में दुल्हा; प्रेमी ने मारी थी गोली

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Feb 2026 06:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: बक्सर में शादी की स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने की वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। बरात बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र से गई थी। दुल्हन की माैत के बाद दूल्हा और पूरा परिवार सदमे में है।

Buxar groom in shock after bride death lover shot her on stage
स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: बलिया के बैरिया थाना के सुरेमनपुर गांव से बक्सर गई बरात में जयमाल के दौरान दुल्हन आरती को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रात में ही बरात बिना दुल्हन के वापस लौट आई, बाल-बाल बचे दुल्हा अविनाश साहनी ने कहा कि जिंदगी भर शादी नहीं करूंगा। 

Trending Videos


दूल्हा अविनाश इस घटना से गहरे सदमे में है। अब जीवन में कभी शादी नहीं करूंगा। वहीं, दूल्हे के पिता बृजकिशोर साहनी ने बताया कि इस घटना के बाद पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। उन्होंने कहा कि शादी के सभी कार्यक्रमों में करीब ढाई लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यह राहत की बात है कि घटना बारात के दौरान ही हो गई, नहीं तो आगे और बड़ी परेशानी हो सकती थी। परिजनों ने बताया कि वारदात से पहले आरोपी प्रेमी ने एक रील बनाई थी, जिसमें गाना लगाया था तू मेरी न हो सकी तो क्या हुआ…मैं तुम्हें किसी और की होने नहीं दूंग.. तुम्हारे घर वाले जहां भी शादी करेंगे, मैं उस दूल्हे को भी मार दूंगा।

पुलिस ने की कार्रवाई

सुरेमनपुर निवासी अविनाश साहनी की शादी एक साल पहले बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली आरती से तय हुई थी। 18 फरवरी को लड़के पक्ष के लोग लड़की के घर हल्दी-धान की रस्म के लिए गए थे। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। 24 फरवरी की रात चौसा पंचायत के मल्लाह टोला स्थित नंद मल्लाह के घर बरात पहुंची। 

बरातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद द्वार पूजा हुई थी। शादी की रस्में चल रही थीं। स्टेज पर जयमाला की तैयारी हो रही थी। मेहमानों की भीड़, डीजे की धुन और जश्न के माहौल के बीच अचानक गोली चलने की आवाज आई। 

दुल्हन के पेट में गोली लगी थी, जिसका गंभीर हालत में वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुल्हा के परिजनों ने बताया कि गोली मारने वाला युवक शादी तोड़वाने के लिए कई बार फोन कर शिकायत किया था। मुफ्फसिल थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया किस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed