सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers staged a sit-in protest against the mandatory TET and submitted a memorandum.

Ballia News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Teachers staged a sit-in protest against the mandatory TET and submitted a memorandum.
टेट अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित ​शिक्षकों के धरने को
विज्ञापन
बलिया । टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय परिसर में धरना दिया गया। शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की।
Trending Videos

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में जनपद के विभिन्न ब्लाकों के शिक्षकों ने धरना दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट प्रदान की जाए। अधिनियम जुलाई 2011 से लागू किया गया है तो उसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर कानून लागू नहीं होगा। कोई भी कानून जब बनता है उसके पूर्व से प्रभावित नहीं होता ।
विज्ञापन
विज्ञापन

2011 से पूर्व उस समय अपने सभी आवश्यक योग्यता पूर्ण कर भर्ती/ नियुक्त होने वाले शिक्षकों पर यह टेट थोपा ना जाए। धरना सभा के बाद शिक्षकों ने जुलूस निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए और नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। धरना सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और संचालन जिला मंत्री डॉ राजेश पांडेय ने किया
धरना सभा को संबोधित करने वाले वक्ताओं में अजीत प्रताप यादव, रफिउल्लाह, किरण भारती, माया राय, शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह, अजय मिश्र, जितेंद्र प्रताप सिंह, अरुण पाण्डेय, हरिमोहन सिंह, वीरेंद्र यादव, तुषार कांत राय, सुनील सिंह (द्वय) सतीश वर्मा, बहादुर सिंह, अमरीश, ओम प्रकाश, उदय नारायण राम रहे। धरने को समर्थन देने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वेद पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed