UP: बलिया में मिली बुजुर्ग की अधजली लाश, इस हादसे के बाद नहीं मिली मदद; दिल्ली में रहता है पूरा परिवार
Ballia News: यूपी के बलिया जिले में बुजुर्ग की अधजली लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर मनियर थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बुजुर्ग का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। उन्हें सूचना दे दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में खेत में लगी आग बुझाने के दौरान 60 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खेत के पास सरपत के झुरमुट में वृद्ध का अधजला शव मिलने से ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बड़ागांव निवासी मुनीराम (60) कुछ दिन पहले ही दिल्ली से अपने गांव लौटे थे। उनका पूरा परिवार दिल्ली में ही रहता है। रविवार को गांव के बाहर प्रभुनाथ राम के ट्यूबवेल के पास खेत में सरपत और घास में आग लगी हुई थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने झुरमुट में एक अधजला शव देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मनियर थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कराने में जुट गए। बाद में मृतक की पहचान मुनीराम के रूप में हुई।
परिजनों में मचा कोहराम
क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि मुनीराम ने खेत की घास और खरपतवार को नष्ट करने के लिए उसमें दवा डाली थी। घास सूखने के बाद उन्होंने उसमें आग लगा दी। भीषण गर्मी और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और पास स्थित मछली पालन वाले पोखरे तक पहुंच गई। पोखरे के चारों ओर लगी जालियों में भी आग पकड़ ली।
बताया गया कि मुनीराम आग बुझाने के लिए पास से पानी लेकर जालियों पर डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक वह वहीं गिर पड़े और आग की चपेट में आ गए। आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण समय पर उन्हें बचाया नहीं जा सका और जलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मुनीराम शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और कुछ दिन पहले ही गांव आए थे।