{"_id":"696e9450fd097e35b501c36e","slug":"theatre-artists-from-himachal-pradesh-received-the-title-of-first-best-drama-ballia-news-c-190-1-bal1002-156131-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: स्टेपको हिमाचल प्रदेश के रंगकर्मियों को मिला प्रथम सर्वश्रेष्ठ नाटक का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: स्टेपको हिमाचल प्रदेश के रंगकर्मियों को मिला प्रथम सर्वश्रेष्ठ नाटक का खिताब
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। तीन दिवसीय अखिल भारतीय नाट्य एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता बलिया रंग महोत्सव का रविवार की रात रंगारंग कार्यक्रम के साथ भव्य समापन हुआ। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ नाटक खिताब स्टेपको हिमाचल प्रदेश के रंगकर्मियों ने जीता। देश के सर्वश्रेष्ठ लोकनृत्य का प्रथम पुरस्कार प्रयागराज के ढिढिया नृत्य को मिला। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कर प्रदान किया।
जागरूक शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन और वरिष्ठ कोषाधिकारी आनन्द दुबे, संरक्षक डाॅ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने किया। लोकनृत्य में प्रथम स्थान नटराज कलाकृति मंच प्रयागराज का ढिढिया लोकनृत्य का रहा। द्वितीय स्थान महराजगंज के सुजीत यादव व दल का फरूवाही लोकनृत्य, तृतीय स्थान पर आजमगढ़ का धोबिया लोकनृत्य रहा। राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ नाट्य मंचन का प्रथम पुरस्कार स्टेपको नाहन हिमाचल प्रदेश के सुगंधि नाटक को मिला। द्वितीय पुरस्कार ए काइंड प्रेंगन्सी कलाकृति नाट्य मंच जमशेदपुर झारखंड, तृतीय स्थान नाट्य वास्तु सांस्कृतिक संस्थान कानपुर को दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ नाट्य निर्देशक का प्रथम पुरस्कार रंजीत सिंह कंवर हिमाचल प्रदेश, द्वितीय पुरस्कार प्रिया यादव जमशेदपुर, तृतीय स्थान प्रवीण कुमार अरोरा कानपुर प्राप्त हुआ। सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक का प्रथम पुरस्कार रितेश मेहता नाहन हिमाचल, द्वितीय पुरस्कार पंकज सोनी कानपुर, तृतीय निमिचन्द दास गिरिडीह झारखंड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता प्रवीण कुमार अरोरा, द्वितीय पुरस्कार राजकुमार झारखंड, तृतीय माधव दिल्ली। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फरजाना सैय्यद हिमाचल प्रदेश, प्रिया यादव झारखंड, तृतीय काजल बादल हिमाचल प्रदेश, सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता का प्रथम पुरस्कार योगेश जमूथरिया, द्वितीय पुरस्कार जमील सिद्दिकी, सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता निम्मी गुप्ता मुगलसराय रहें। सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का प्रथम पुरस्कार अफिका नाहन को दिया गया।
समापन समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के आईआरटीसी निर्भय नारायण सिंह, वीरेन्द्र कुमार पाठक, डाॅ. गणेश कुमार पाठक, आनन्द चौहान, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos