सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   29.50 crore rupees will change the face of Mathura-Choudharidih road

Balrampur News: 29.50 करोड़ से बदलेगी मथुरा-चौधरीडीह मार्ग की सूरत

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 31 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
29.50 crore rupees will change the face of Mathura-Choudharidih road
हरैया सतघरवा क्षेत्र के मथुरा से चौधरीडीह जाने वाली जर्जर सड़क। संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। मथुरा-चौधरीडीह मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 29.50 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। बजट जारी होने के बाद अब विभागीय प्रक्रिया तेज हो गई है।
Trending Videos

करीब 17 किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत जर्जर होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क की मरम्मत के लिए स्थानीय लोग काफी दिनों से मांग कर रहे थे। जनता की मांग को देखते हुए तुलसीपुर विधायक के प्रस्ताव पर सड़क के चौड़ीकरण व मरम्मत को स्वीकृति देते हुए बजट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ब्लॉक के लोगों का सुगम होगा आवागमन
क्षेत्र के विजय, राजकरन, जग प्रसाद व रघुवर ने बताया कि यह सड़क खस्ताहा है। इस मार्ग से विजयडीह, बढ़ईपुरवा, टेढ़वा, पतझी, कठौवा, शेखापुर, गोढ़वा, बनकसिहा, मथुरा बाजार, प्रानपुर, शिवानगर, बहादुरगंज करमैती, कपौवा अहलादनगर व मटियारिया सहित 30 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन होता है। इस सड़क की सूरत बदलने से हरैया सतघरवा व तुलसीपुर ब्लॉक की करीब दो लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
टेंडर के बाद शुरू होगी प्रक्रिया
सड़क के चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर होने के बाद निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा। निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
--कुमार शैलेंद्र, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed