फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   3.30 crore rupees will give a new shine to the faith of Devipatan Dham

Balrampur News: 3.30 करोड़ से देवीपाटन धाम की आस्था को मिलेगी नई चमक

Wed, 15 Jul 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 15 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
3.30 crore rupees will give a new shine to the faith of Devipatan Dham
बलरामपुर के तुलसीपुर में स्थित कलश चौराहा
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब नगर में प्रवेश करते ही धार्मिक आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। देवीपाटन धाम की गरिमा के अनुरूप नगर को आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग की ओर से 3.30 करोड़ रुपये की लागत से नगर के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और महत्वपूर्ण स्थलों पर आधुनिक सजावटी प्रकाश व्यवस्था स्थापित की जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद रात में पूरा नगर नई रोशनी से जगमगाता नजर आएगा।
विज्ञापन

इस परियोजना का उद्देश्य केवल नगर को रोशन करना नहीं, बल्कि तुलसीपुर की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को भी नई ऊंचाई देना है। देवीपाटन मंदिर वर्षभर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। विशेषकर चैत्र और शारदीय नवरात्र के दौरान यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में नगर की सौंदर्यपरक और सुव्यवस्थित प्रकाश व्यवस्था श्रद्धालुओं के अनुभव को और बेहतर बनाएगी।
विज्ञापन


योजना के तहत प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर आधुनिक डिजाइन की आकर्षक लाइटिंग लगाई जाएगी। प्रकाश सज्जा का स्वरूप देवीपाटन धाम की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा, जिससे रात्रि के समय नगर की भव्यता और अधिक निखरकर सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परियोजना से तुलसीपुर की पहचान केवल देवीपाटन धाम तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि एक विकसित धार्मिक पर्यटन नगर के रूप में भी मजबूत होगी। इससे श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार, पर्यटन गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजना को विभागीय स्वीकृति मिल चुकी है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही सजावटी प्रकाश व्यवस्था का कार्य शुरू कराया जाएगा।

बलरामपुर के तुलसीपुर में स्थित कलश चौराहा

बलरामपुर के तुलसीपुर में स्थित कलश चौराहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed