फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Demand to abolish TET requirement for teachers appointed before 2004

Balrampur News: 2004 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता खत्म करने की मांग

Wed, 15 Jul 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 15 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Demand to abolish TET requirement for teachers appointed before 2004
फोटो-32-बलरामपुर में श्रावस्ती सांसद राम ​शिरोम​णि वर्मा से वार्ता करते ​शिक्षक ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की जिला इकाई बलरामपुर के पदाधिकारियों ने श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2004 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से मुक्त करने और कर्मचारियों व शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार चौहान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने कहा कि वर्ष 2004 से पहले तत्कालीन नियमावली के तहत नियुक्त शिक्षकों पर वर्षों बाद टीईटी की अनिवार्यता लागू करना प्राकृतिक न्याय और विधिक सिद्धांतों के विपरीत है। संगठन ने ऐसे शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू किया जाना आवश्यक है। पदाधिकारियों ने सांसद से संसद के मानसून सत्र में दोनों मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें केंद्र सरकार के समक्ष रखने और संसद के मानसून सत्र में इस विषय को उठाने का आश्वासन दिया।


इस मौके पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री तुलाराम गिरी, जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार शुक्ल, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल मंत्री अरुण मिश्र, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद गुप्त, एससी-एसटी संघ के राम सेवक, उपाध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री राघवेंद्र प्रताप मिश्र, शिवाकांत त्रिपाठी, रितेश अवस्थी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुप्त, ऑडिटर चंद्रेश कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौहान, शंकर शुक्ल, नीरज द्विवेदी, सकट राम सहित अन्य पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed