फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Jal Jeevan Mission tank closed for a month, drinking water crisis for four thousand villagers

Balrampur News: एक माह से बंद जल जीवन मिशन की टंकी, चार हजार ग्रामीणों पर पेयजल संकट

Wed, 15 Jul 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 15 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission tank closed for a month, drinking water crisis for four thousand villagers
फोटो-33-बलरामपुर के बीरपुर सेमरा में पानी टंकी शुरू न होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण ।-संवाद
गैसड़ी। विकासखंड पचपेड़वा की ग्राम पंचायत बीरपुर सेमरा में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पिछले एक माह से बंद पड़ी है। मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे बीरपुर, सेमरा और कुकुरभुकवा गांवों के करीब चार हजार ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जलापूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को हैंडपंपों और अन्य स्थानीय जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायत के बाद भी अब तक समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


ग्रामीण मोहम्मद नसीम, प्रदीप कुमार, ललाऊ, इमरान खान, बबलू वाल्मीकि, संतोष कुमार वाल्मीकि और सलीम अख्तर समेत अन्य लोगों ने बताया कि करीब एक माह से गांवों में पानी की आपूर्ति बंद है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द मोटर बदलवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता आशीष यादव ने बताया कि पेयजल योजना की बड़ी मोटर खराब हो गई है, जिसे मरम्मत के लिए भेजा गया है। मोटर वापस मिलते ही उसे स्थापित कर जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed