फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   50,000 people across 20 villages were without electricity for 14 hours

Balrampur News: 14 घंटे बिना बिजली के रहे 20 गांव के 50 हजार लोग

Fri, 31 Jul 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
50,000 people across 20 villages were without electricity for 14 hours
फोटो-29-बलरामपुर के महराजगंज तराई में पेड़ों की टहनिया काटते कर्मी ।-स्रोत: विभाग
महाराजगंज तराई। तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र के हरैया फीडर से जुड़े करीब 20 गांवों में बृहस्पतिवार शाम 7 से शुक्रवार सुबह तक 9 लगभग 14 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। लंबे समय तक बिजली नहीं मिलने से हजारों उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ी। घरों में पंखे और कूलर बंद रहे, जबकि पेयजल संकट भी गहरा गया। आपूर्ति बहाल होने के बाद भी बार-बार ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

हरैया फीडर से जुड़े बदलपुर, उदईपुर, छतुवापुर, दुदुरा, खैरी, खैरा, केवलपुर, बड़वा, कोहरौड़ा, अलाहडीह, प्रेमनगर, मदरहवा, लालनगर, सिपहिया, जुम्मनडीह और महादेव जमुनी समेत करीब 20 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न रहने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और छोटे व्यवसाय प्रभावित हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लोकल फॉल्ट और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या के कारण बिजली व्यवस्था लंबे समय से चरमराई हुई है। हल्की हवा या बारिश होते ही आपूर्ति बाधित हो जाती है और घंटों बिजली गुल रहती है। शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है, जिससे उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अब्दुल अजीज, रसीद, रामरूप, कन्हैयालाल और विजय कुमार ने बताया कि बिजली कटौती अब रोजमर्रा की समस्या बन गई है। उन्होंने हरैया फीडर की तकनीकी खामियां दूर कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

तीन महीने से बनी हुई है समस्या
ग्रामीणों के अनुसार हरैया फीडर की बिजली व्यवस्था पिछले तीन महीनों से लगातार प्रभावित है। हल्की हवा या बारिश के दौरान लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग के कारण आपूर्ति बार-बार ठप हो जाती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। ग्रामीणों ने फीडर के तकनीकी सुधार और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed