{"_id":"6a6ce759d64e9a8c7b0dbd9d","slug":"employees-clamor-for-old-pension-and-eighth-pay-commission-balrampur-news-c-99-1-slko1019-152484-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पुरानी पेंशन और आठवें वेतन आयोग के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पुरानी पेंशन और आठवें वेतन आयोग के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार
Fri, 31 Jul 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो-2-बलरामपुर के संघ भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि व अन्य।-स्रोत : संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक शुक्रवार को सिंचाई विभाग के संघ भवन में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए पुरानी पेंशन योजना की बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन एवं शीघ्र क्रियान्वयन, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती और कर्मचारियों के लंबित देयों का जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।
बैठक के मुख्य अतिथि देवीपाटन मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कर्मचारियों और शिक्षकों के सभी संगठनों से लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन जिलाध्यक्ष तुलाराम गिरी ने किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत रहेगा। अंत में उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
बैठक में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, मंत्री इंजीनियर आशीष कुमार, संप्रेक्षक इंजीनियर वीरेंद्र पाल, उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री विनोद चौहान, शिवाकांत त्रिपाठी, प्रह्लाद कुमार सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।