{"_id":"6a6ce818e8b2732a8502f6a1","slug":"schedule-for-sports-competitions-in-secondary-schools-released-balrampur-news-c-99-1-brp1003-152479-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: माध्यमिक विद्यालयों में खेल स्पर्धाओं की समयसारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: माध्यमिक विद्यालयों में खेल स्पर्धाओं की समयसारिणी जारी
Fri, 31 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। तीन अगस्त से 28 अक्तूबर तक जिले में 32 खेल स्पर्धाओं का आयोजन विभिन्न विद्यालयों में कराया जाएगा। प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों को सौंपी गई है, जहां प्रतिभागी खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।
माध्यमिक खेल समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार तीन अगस्त को बालक एवं बालिका वर्ग की तैराकी और जिम्नास्टिक प्रतियोगिता होगी। छह अगस्त को एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज, उतरौला में शूटिंग, सात अगस्त को बीपीएस इंटर कॉलेज, रेहरा बाजार में तीरंदाजी तथा 11 अगस्त को एजी हाशमी इंटर कॉलेज में हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इसके बाद 12 अगस्त को फुटबॉल, 20 अगस्त को कुश्ती, 25 अगस्त को जूडो, 27 अगस्त को बास्केटबॉल, दो सितंबर को हॉकी, तीन सितंबर को भारोत्तोलन, आठ सितंबर को वॉलीबॉल, 11 सितंबर को बॉक्सिंग, 25 सितंबर को योगासन, एक अक्तूबर को शतरंज और क्रिकेट, सात अक्तूबर को कबड्डी, आठ अक्तूबर को खो-खो तथा 16 अक्तूबर को ताइक्वांडो प्रतियोगिता होगी। 26 से 28 अक्तूबर तक तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला खेल सचिव मो. सुहेल ने बताया कि सभी प्रतियोगिताएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।