फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Worship at the Guru Peeth conveyed a message of service and social harmony

Balrampur News: गुरु पीठ का पूजन कर दिया सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश

Fri, 31 Jul 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Worship at the Guru Peeth conveyed a message of service and social harmony
फोटो-6-बलरामपुर के तुलसीपुर में महंत को टीका लाकर आशीर्वाद लेते लोग ।-संवाद - फोटो : Infections on the rise among people due to the change in weather
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में गुरु पर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धा और आस्था का वातावरण रहा। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पीठाधीश्वर महंत मिथलेशनाथ योगी ने गुरु पीठ का विधि-विधान से पूजन, आरती और मां आदिशक्ति पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद वह परंपरा के अनुसार पीठाधीश्वर गद्दी पर विराजमान हुए और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन


गुरु गद्दी पर विराजमान होने के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महंत मिथलेशनाथ योगी का पूजन कर चरण स्पर्श किए और दक्षिणा अर्पित की। युवा संत सर्वेश जी महाराज समेत अन्य संत-महात्माओं ने भी तिलक व पूजन कर गुरु-परंपरा का निर्वहन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर महंत मिथलेशनाथ योगी ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची गुरु भक्ति है। उन्होंने दरिद्र, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा को ईश्वर की सच्ची आराधना बताते हुए समाज में सद्भाव, स्वच्छता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु का सान्निध्य मनुष्य को अज्ञान से निकालकर सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित मातेश्वरी प्रसाद ने कहा कि गुरु पूर्णिमा सनातन संस्कृति की गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक है। गुरु का आशीर्वाद ही मनुष्य को जीवन में सही दिशा प्रदान करता है। दिनभर वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने गुरु पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल लाठ, मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अरुण गुप्ता, श्याम तिवारी, रितेश दुबे, पंकज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed