{"_id":"6a3acf07b3223df3ed00435f","slug":"7th-muharram-procession-taken-out-in-the-city-with-reverence-balrampur-news-c-99-1-slko1018-150474-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अकीदत के साथ नगर में निकला सातवीं मुहर्रम का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अकीदत के साथ नगर में निकला सातवीं मुहर्रम का जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो-10-नगर के मोहल्ला चूड़ी बाजार में जुल्फिकार के साथ ढोल ताशा बजाते अकीदतमंद।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। सच्चाई और मानवता की रक्षा करते हुए कर्बला में शहीद होने वाले हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों के शहादत की याद में मंगलवार को सातवीं मुहर्रम का जुलूस बड़े ही अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस के साथ चल रहे अकीदतमंद या हुसैन या हुसैन के नारे बुलंद कर रहे थे। नगर के कई मोहल्लों में जुल्फिकार के पहुंचने पर अकीदतमंदों ने मन्नतों के मुताबिक साफा, रुपया व लड़ी बांधकर अपनी नेक मुरादें मांगी।
नगर के सिटी पैलेस स्थित पन्ना लाल हलवाई सुन्नी इमामबाड़ा से संरक्षक मोहम्मद साबिर की अगुवाई में जुल्फिकार का जुलूस ढोल ताशे के साथ रवाना हुआ। जुलूस मेजर चौराहा, पुरैनिया तालाब, नगर पालिका, यतीमखाना, सराय फाटक, अलीजानपुरवा, चिकनी, वीर विनय चौराहा, पुरानी चौक व चूड़ी बाजार होते हुए देर रात इमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस मार्ग पर मोहल्ला वासियों की तरफ से स्टॉल लगाकर अकीदतमंदों को बिरयानी, कोल्डड्रिंक, शर्बत, शीतल जल व कई प्रकार के फल वितरित किया गया। जुलूस में शामिल शाकिर, गुड्डू, नजीर, दुल्लर, कय्यूम, नासिर, आमान, इमरान, सोनू व दिलशाद आदि ने या हुसैन या हुसैन का नारा बुलंद किया।
अकीदत के साथ निकाला गया दुलदुल का जुलूस
मोहल्ला गदुरहवा पानी टंकी के शेखवाली मस्जिद के पास स्थित इमाम चबूतरे के पास से दुलदुल का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंद बाबा हुरमत शाह के आस्ताने पर हाजिरी देने पहुंचे। यहां पर आस्ताना कमेटी के हकीम निसार वारिस, अब्बास अली सिद्दीकी, असलम, अतीकुर्रहमान व मोहम्मद समी आदि ने जुलूस की अगुवाई कर रहे लोगों को साफा पहनाकर स्वागत किया। यहां से निकलने के बाद जुलूस अपने परंपरागत मार्गों से होता हुआ देर रात दोबारा इमाम चबूतरे पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
अलीबाग और हरबसपुर में लगा मेला
बलरामपुर। सातवीं मुहर्रम को तुलसीपुर सड़क के अलीबाग में बाबा करामत अली शाह और उतरौला सड़क स्थित हरबसपुर कर्बला पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में अकीदतमंदों की भारी भीड़ जुटी। अलीबाग में अकीदतमंदों ने बाबा के मजार पर चादर चढ़ाकर देश में अमन-चैन व लोगों की सलामती की दुआ मांगी। मानवता की रक्षा में साथियों के साथ शहादत देने वाले हजरत इमाम हुसैन को याद किया गया। हरबसपुर कर्बला पर मन्नतें पूरी होने के बाद अकीदतमंदों ने तालाब के किनारे मुर्गे की कुर्बानी भी दी। दोनों ही स्थानों पर अकीदतमंदों द्वारा चादर चढ़ाकर हजरत इमाम हुसैन को याद किया गया। कर्बला कमेटी के सदर मोहम्मद असलम ने बताया कि कर्बला पर लंगर और हजरत इमाम हुसैन की याद में तकरीर प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया।
नगर पालिका ने किया व्यापक इंतजाम
नगर पालिका बलरामपुर के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर नगर के सभी इमाम चबूतरों, इबादतगाहों, मजार और कब्रिस्तान के आसपास विशेष साफ-सफाई कराई गई। सातवीं मुहर्रम के दिन निकलने वाले जुल्फिकार जुलूस को देखते हुए जुलूस मार्ग पर भी विशेष साफ-सफाई और चूने का छिड़काव कराया गया। साथ ही अलीबाग में पानी का टैंकर, सड़क लाइट व हरबसपुर में पानी टैंकर व स्टैंड पोस्ट लगाकर लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।