सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Child struck by tractor-trolley loaded with gravel; dies

Balrampur News: गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया मासूम, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Child struck by tractor-trolley loaded with gravel; dies
फोटो-20-अथर्व।-फाइल फोटो
विज्ञापन
ललिया। बहादुरगंज बाजार में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जुवाथान श्रीनगर, थाना कोतवाली देहात निवासी सचिन सोनी का बेटा अथर्व सोनी (5) अपनी मां ज्योति सोनी के साथ इन दिनों बहादुरगंज स्थित ननिहाल आया हुआ था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अथर्व घर के बाहर खड़ी स्कूटी के पास खेल रहा था। इसी दौरान कपौवा चौराहे की ओर से गिट्टी लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही स्कूटी गिर गई और उसके पास खेल रहा अथर्व भी सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर ललिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक झटके में उजड़ गई मां की दुनिया
मंगलवार की सुबह ज्योति सोनी के लिए जिंदगी भर का दर्द छोड़ गई। वह कुछ दिन पहले अपने बेटे अथर्व को लेकर मायके आई थीं। परिवार के लोगों के अनुसार अथर्व घर का इकलौता और बेहद चहेता बच्चा था। उसकी शरारतों और हंसी से घर में हमेशा रौनक रहती थी।हादसे की जानकारी मिलते ही मां बेटे की ओर दौड़ीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बेटे को खोने के बाद उनकी हालत बेहद खराब हो गई। मां की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। घटना के बाद ननिहाल और पैतृक गांव दोनों जगह शोक का माहौल है।

बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही पर उठे सवाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के संचालन को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह के समय बाजार में बच्चों, महिलाओं और राहगीरों की काफी आवाजाही रहती है। इसके बावजूद गिट्टी, बालू और अन्य निर्माण सामग्री से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली लगातार गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश का समय तय किया जाए और गति सीमा का सख्ती से पालन कराया जाए। उनका मानना है कि इससे भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

फोटो-20-अथर्व।-फाइल फोटो

फोटो-20-अथर्व।-फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed