{"_id":"6a8355847a4b5eae6f00bd64","slug":"874-fair-price-shop-dealers-to-benefit-from-increased-margins-balrampur-news-c-99-1-brp1003-153350-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 874 कोटेदारों को बढ़े लाभांश का मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 874 कोटेदारों को बढ़े लाभांश का मिलेगा लाभ
Tue, 18 Aug 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने उनके लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। अब कोटेदारों को 90 के बजाय 125 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलेगा। सोमवार को लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की। जिले के तीनों तहसील सभागारों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कोटेदारों को दिखाया गया।
सदर तहसील में विधायक पल्टूराम ने कहा कि सरकार कोटेदारों के हित में लगातार कार्य कर रही है। लाभांश बढ़ने से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली का संचालन भी बेहतर होगा। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि जिले में 874 उचित दर विक्रेता हैं। सभी को बढ़े लाभांश का लाभ मिलेगा।
उतरौला तहसील में एसडीएम योगेंद्र शरण ने कोटेदारों के साथ कार्यक्रम देखा। कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष जीवनलाल यादव ने निर्णय को आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक शिव कुमार, मन्मथ नाथ गुप्त समेत अन्य लोग मौजूद रहे।