{"_id":"6a835626ce7950ad4206ee24","slug":"lighting-sensors-to-be-installed-at-maa-pateshwari-university-will-issue-alerts-balrampur-news-c-99-1-slko1019-153354-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मां पाटेश्वरी विवि में लगेगा लाइटिंग सेंसर, करेगा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मां पाटेश्वरी विवि में लगेगा लाइटिंग सेंसर, करेगा अलर्ट
Tue, 18 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राज्य विवि में आकाशीय बिजली से बचाव के लिए लाइटनिंग सेंसर लगाया जाएगा। आईआईटी मुंबई की टीम विश्वविद्यालय परिसर में सेंसर स्थापित करेगी। इसके माध्यम से आकाशीय बिजली की संभावित गतिविधियों का पता लगाकर समय रहते चेतावनी जारी की जा सकेगी।
अलर्ट मिलने पर विवि प्रशासन विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने समेत जरूरी बचाव उपाय कर सकेगा। इससे आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि को कम करने में मदद मिलेगी। सेंसर की स्थापना के साथ ही अलर्ट मिलने पर तत्काल कार्रवाई की व्यवस्था भी तैयार की जाएगी।
डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और कर्मचारी रहते हैं। ऐसे में आकाशीय बिजली से सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आईआईटी मुंबई की टीम से समन्वय कर सेंसर लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और चेतावनी मिलने के बाद तत्काल बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।