{"_id":"6a835543467e4f84e40db428","slug":"congress-sought-feedback-from-party-workers-for-the-selection-of-the-district-president-balrampur-news-c-99-1-slko1018-153359-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिलाध्यक्ष चयन के लिए कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिलाध्यक्ष चयन के लिए कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
Tue, 18 Aug 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत सोमवार को नगर के लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में कार्यकर्ता बैठक हुई। एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं गुजरात के विधायक अनंत पटेल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राय ली।
पत्रकारों से बातचीत में अनंत पटेल ने बताया कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में पर्यवेक्षक भेजे गए हैं। बलरामपुर में तीन सदस्यीय टीम पहले चरण में 19 अगस्त तक जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद करेगी। दूसरे चरण में 22 से 25 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर मंथन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर जिलाध्यक्ष का चयन होगा। अब तक 18 लोगों ने आवेदन किया है। आवेदन 25 अगस्त तक किए जा सकते हैं। जिलाध्यक्ष की रिपोर्ट लोकसभा, विधानसभा सहित अन्य चुनावों में प्रत्याशी चयन में भी महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक टीम में पीसीसी पर्यवेक्षक एवं प्रदेश महासचिव मुकेश चौहान और फैजाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल रहे। बैठक में पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवलाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, डॉ. पंकज गुप्ता, उमाशंकर तिवारी, इनायत फिरोज, हारिस बिन खालिद, बबिता आर्या, राजबहादुर यादव, डॉ. प्रदीप मिश्र, प्रशांत पांडेय, इसरार अहमद, विनय कुमार मिश्र और डॉ. खलीलुल्लाह आदि मौजूद रहे।