फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Term examinations in council schools to begin tomorrow; preparations complete.

Balrampur News: परिषदीय स्कूलों में कल से शुरू होगी सत्रीय परीक्षा, तैयारी पूरी

Tue, 18 Aug 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Term examinations in council schools to begin tomorrow; preparations complete.
बलरामपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रथम सत्रीय परीक्षा 19 से 25 अगस्त के बीच कराई जाएगी। प्रथम सत्रीय परीक्षा के लिए जुलाई तक पूरा कराए गए पाठ्यक्रम से ही प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन




बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सत्रीय परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा में प्रयोग होने वाली लेखन सामग्री समेत अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था विद्यालय में उपलब्ध कंपोजिट ग्रांट से की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन की पूरी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक व कार्यरत शिक्षक तथा विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी की होगी। परीक्षा का मूल्यांकन संबंधित कक्षा अध्यापक अथवा विषय अध्यापक करेंगे। वहीं, सत्रीय परीक्षा और मूल्यांकन से संबंधित अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा के दौरान बच्चों के अभिव्यक्ति की क्षमता और आत्मविश्वास में आने वाले बदलावों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा परिणाम के संबंध में अभिभावकों को भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही, जिन विद्यार्थियों का अधिगम स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ऐसे बच्चों को चिह्नित कर विषयवार तैयारी, पुनरावृत्ति और अन्य शैक्षिक गतिविधियां कराकर उनके सीखने के स्तर में सुधार लाने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed