फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Group's flour mill transforms destiny; Puja becomes self-reliant.

Balrampur News: समूह की चक्की से बदली तकदीर, पूजा बनीं आत्मनिर्भर

Mon, 17 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 17 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Group's flour mill transforms destiny; Puja becomes self-reliant.
सहजौरा गांव आटा चक्की चलाती पूजा।
रेहराबाजार। स्वयं सहायता समूह अब महिलाओं को बचत के साथ रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर भी दे रहे हैं। सहजौरा गांव की पूजा देवी ने नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह की मदद से आटा चक्की, मसाला चक्की और सरसों घानी (स्पेलर) स्थापित कर स्वरोजगार शुरू किया है। उनकी इकाई से गांव की दो महिलाओं को भी काम मिला है।
विज्ञापन

समूह की अध्यक्ष पूजा देवी ने बताया कि वर्ष 2025 में नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह का गठन हुआ था। करीब दो सप्ताह पहले समूह की मदद से मशीनें लगाकर काम शुरू किया गया। वर्तमान में सुनीता और बड़का यहां काम कर रही हैं। इकाई में ग्रामीणों के लिए आटा और मसाला पिसाई के साथ सरसों से तेल निकालने की सुविधा उपलब्ध है। इससे ग्रामीणों को गांव में ही ये सेवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक मिशन मैनेजर अर्जुन सिंह, संतोष कुमार और ओंकार वर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूह के सहयोग से पूजा देवी ने स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। समूह को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया है। यह पहल क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह 15 हजार रुपये तक शुद्ध लाभ
पूजा देवी ने बताया कि इकाई से हर माह करीब 20 से 25 हजार रुपये की आय हो रही है। डीजल, मजदूरी और अन्य खर्चों पर लगभग 10 हजार रुपये खर्च होते हैं। इसके बाद करीब 15 हजार रुपये तक शुद्ध लाभ बचता है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की संख्या बढ़ने के साथ कारोबार और आमदनी में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed