सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A house-to-house survey will be conducted for more than five lakh duplicate voters

Balrampur News: पांच लाख से अधिक दोहरे मतदाताओं की होगी घर-घर पड़ताल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
A house-to-house survey will be conducted for more than five lakh duplicate voters
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव से पहले जिले में मतदाता सूची को लेकर छानबीन शुरू होने जा रही है। प्रशासन ने ऐसे 5,07,131 मतदाताओं को चिह्नित किया है, जिनके नाम एक नहीं बल्कि दो जिलों की मतदाता सूचियों में दर्ज पाए गए हैं। इसके लिए तीन हजार के करीब टीमें बनाई गई हैं।
Trending Videos

मतदाता सूची में जिले के लगभग हर तीसरे मतदाता का नाम किसी न किसी रूप में दो स्थान पर दर्ज है। यही वजह है कि प्रशासन ने इस बार कागजी कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय घर-घर जाकर सत्यापन कराने का फैसला लिया है। बीएलओ मतदाताओं के घर पहुंचकर न केवल उनकी वास्तविक निवास स्थिति की जांच करेंगे, बल्कि दस्तावेज के आधार पर यह भी तय किया जाएगा कि नाम किस जिले की मतदाता सूची में रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान यदि किसी मतदाता का नाम दो स्थानों पर दर्ज पाया जाता है, तो नियमानुसार एक स्थान से नाम हटाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन ने कार्य के लिए समय सीमा तय की है। मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण के तहत 20 फरवरी तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद पूरक सूचियों को अंतिम रूप देकर 28 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस दौरान छुट्टियों में भी निर्वाचन से जुड़े कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि प्रक्रिया में किसी तरह की ढिलाई न रहे।
प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि सत्यापन के दौरान बीएलओ का सहयोग करें, सही दस्तावेज उपलब्ध कराएं और यदि उन्हें अपने नाम से जुड़ी किसी भी तरह की गड़बड़ी दिखाई दे, तो समय रहते उसे दर्ज कराएं। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची की शुद्धता ही पंचायत चुनाव की साख तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed