{"_id":"6a172c92a07314965805a887","slug":"anjum-bano-became-the-first-successful-enumerator-in-the-census-work-balrampur-news-c-99-1-brp1010-149097-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जनगणना कार्य में अंजुम बानो बनीं पहली सफल प्रगणक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जनगणना कार्य में अंजुम बानो बनीं पहली सफल प्रगणक
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 27 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तुलसीपुर। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य के बीच देवीपाटन वार्ड की प्रगणक अंजुम बानो ने सबसे पहले अपना कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर मिसाल कायम की है। एचएलबी संख्या-4 का कार्य सबसे पहले पूर्ण करने पर अंजुम बानो की सराहना हो रही है।
अंजुम बानो की कार्यकुशलता, तत्परता और समयबद्धता को देखते हुए अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे ने उन्हें कार्यालय में प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि जिस जिम्मेदारी और लगन से अंजुम बानो ने जटिल जनगणना कार्य को समय से पहले पूरा किया है, वह अन्य प्रगणकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सुपरवाइजरों और प्रगणकों को निर्देशित किया कि डिजिटल और कागजी आंकड़ों का सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए ताकि कोई भी नागरिक जनगणना से वंचित न रह सके।
सटीक आंकड़े ही तय करेंगे विकास योजनाओं की दिशा
अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम को पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को 56 एचएलबी में विभाजित किया गया है, जिनमें से आठ का कार्य पूरा हो चुका है जबकि शेष क्षेत्रों में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रगणकों को परिवार से जुड़ी सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, क्योंकि इन्हीं आंकड़ों के आधार पर भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाएं और विकास कार्य तय किए जाते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos