{"_id":"6a172d24693d54616f03d56f","slug":"fake-currency-circulating-gang-busted-two-arrested-balrampur-news-c-99-1-slko1029-149111-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जाली नोट खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जाली नोट खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 27 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पुलिस ने जाली नोटों का कारोबार करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 100 रुपये के 14 जाली नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा एक बिना कागजात की बाइक भी सीज की गई है। पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए दोनों आरोपी किसी बड़े जाली नोट गिरोह से जुड़े हो सकते हैं और जिले के विभिन्न बाजारों में लंबे समय से नकली नोट खपा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कांशीराम कॉलोनी निवासी मनीष मौर्य और उमेश कुमार के रूप में हुई है। मनीष मौर्य मूल रूप से आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर मौलानी गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यू ग्रीन सिटी कॉलोनी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 100 रुपये के 14 जाली नोट बरामद हुए।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे कई दुकानों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में नकली नोट चला चुके हैं। आरोपित ऐसे स्थानों को निशाना बनाते थे, जहां जल्दी लेनदेन होता हो और नोटों की बारीकी से जांच न की जाती हो। पुलिस के मुताबिक, यदि किसी जगह उन्हें पकड़े जाने का अंदेशा होता था तो वे असली नोट देकर खुद को बचा लेते थे। जांच में यह भी सामने है कि आरोपी छोटे मूल्य के नकली नोटों का इस्तेमाल इसलिए करते थे ताकि लोगों को आसानी से शक न हो। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जाली नोट कहां छापे जा रहे थे और इनके पीछे कौन लोग शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि आरोपितों के मोबाइल, संपर्क सूत्रों और गतिविधियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos