सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Villagers create ruckus due to JE's illegal recovery and misbehavior

Balrampur News: जेई के अवैध वसूली व दुर्व्यवहार से नाराज ग्रामीणों का हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 27 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers create ruckus due to JE's illegal recovery and misbehavior
विज्ञापन
ललिया। क्षेत्र के रतनपुर बहादुरगंज में बिजली जांच टीम व ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने जेई पर अवैध वसूली व बिना अनुमति घरों में घुसकर जांच करने के नाम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस बल ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। उपभोक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

बिजली कनेक्शन की जांच करने के लिए मंगलवार को बिजली विभाग की टीम रतनपुर बहादुरगंज गांव पहुंची थी। जेई अजीत सिंह कर्मचारियों के साथ बिजली कनेक्शन की जांच कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया है। ग्राम प्रधान अरुण कुमार मिश्र, आकाश कुमार, राकेश कुमार, धर्म प्रकाश, सुशील वर्मा, मनोज कुमार, राम प्रताप, आदित्य राम, रहमान व रामदेव ने बताया कि जेई ने बिजली कनेक्शन की जांच व काटने के नाम पर अवैध वसूली व अभद्रता की है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिना महिला कर्मी के बिजली विभाग की टीम घरों में घुसकर जबरन जांच कर रही थी। घर में पुरुष सदस्य भी नहीं थे, मना करने पर जेई अभद्रता करने लगे। बिजली कनेक्शन न काटने के एवज में पैसे की मांग की। कहा कि पैसा नहीं दोगे तो कनेक्शन काट दूंगा, दोबारा जोड़ना मुश्किल हो जाएगा। जेई के दुर्व्यवहार से उपभोक्ता भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। गांव में यूपी डायल 112 की टीम ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को उपभोक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस संबंध में जेई अजीत सिंह ने बताया कि दुर्व्यवहार का आरोप गलत है। कुछ घरों में बिजली चोरी की शिकायत मिली थी, उसकी जांच की जा रही थी। वहीं एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम बहादुरगंज में जांच अभियान चला रही थी। कुछ उपभोक्ता बिजली की चोरी करते पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed