सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Death kept running on a broken wire, an elderly man died due to electric shock

Balrampur News: टूटे तार में दौड़ती रही मौत, करंट से बुजुर्ग की गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 27 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Death kept running on a broken wire, an elderly man died due to electric shock
फोटो-15-आशिक अली उर्फ बद्री ।-फाइल फोटो
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। परशुरामपुर गांव में मंगलवार रात बिजली विभाग की लापरवाही एक गरीब परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई। गांव के मुख्य मार्ग पर टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 60 वर्षीय आशिक अली उर्फ बद्री की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद जहां पूरे गांव में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीण मो. अय्यूब, मो. इलियास, मो. सद्दाम, मो. शाहरुख व मो. राशिद ने बताया कि मंगलवार देर शाम गांव में तेज आवाज के साथ 11 हजार वोल्ट लाइन का तार टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया था। इसके बाद अचलपुर पावर हाउस को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराने की सूचना दी, लेकिन समय रहते सप्लाई बंद नहीं की गई। इसी दौरान बाजार से घर लौट रहे आशिक अली उर्फ बद्री रास्ते में गिरे तार को हटाने लगे। जैसे ही उन्होंने तार को छुआ, उसमें प्रवाहित हाईटेंशन करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। तेज झटके के साथ वह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
घटना से नाराज ग्रामीण मो. बादुल, मुख्तार अहमद, मो. मुमताज, मो. साहिल, मो. अरमान, मुबारक अली, मो. शहीद व मो. तौफीक ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि गांव में जर्जर बिजली लाइन और आबादी के बीच लगा ट्रांसफार्मर लंबे समय से खतरा बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने, दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने और गांव से ट्रांसफार्मर हटाकर सुरक्षित स्थान पर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos



परिवार पर छाया आर्थिक संकट

मृतक बेहद गरीब परिवार से था और बकरी खरीदने-बेचने का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उनकी पत्नी तकदीरून की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में दो बेटे मुमताज अली और मुख्तार अली भी मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार चला रहे हैं। पिता की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट और गहरा गया है।

फोटो-15-आशिक अली उर्फ बद्री ।-फाइल फोटो

फोटो-15-आशिक अली उर्फ बद्री ।-फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed