{"_id":"69a9bd62c30263455a0981ed","slug":"bike-slipped-on-gravel-truck-ran-over-father-and-son-balrampur-news-c-99-1-slko1029-143835-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गिट्टियों पर फिसली बाइक, पिता-पुत्र को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गिट्टियों पर फिसली बाइक, पिता-पुत्र को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
विमल मिश्र, फाइल फोटो
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में बहराइच हाईवे (एनएच-730) पर बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता के साथ इकलौते बेटे की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
शहर के खलवा मोहल्ला निवासी विमल मिश्र (52) अपने बेटे सोनू मिश्र (23) के साथ होली पर श्रावस्ती जिले स्थित अपनी ससुराल गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे दोनों बाइक से बलरामपुर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब वे कोतवाली देहात क्षेत्र के ओड़ाझार के पास बहराइच हाईवे पर पहुंचे, तभी सड़क पर बिखरी गिट्टियों पर उनकी बाइक अचानक फिसल गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हेलमेट पहने होने से सिर तो सुरक्षित रहा, लेकिन अन्य अंगों में गंभीर चोट के कारण जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीण भी दुखी
मृतक के निश्तेदार राहुल ने बताया कि सोनू परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घर में अब उसकी मां ही अकेली बची हैं। पति और पुत्र के गम में वह बदहवास हो गई हैं। पिता-पुत्र की एक साथ मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले में पहुंची, लोगों का तांता लग गया। हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है। पड़ोसियों के अनुसार विमल मिश्र मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और अपने बेटे से उन्हें बेहद लगाव था। दोनों होली का त्योहार मनाने के लिए निकले थे, किसी को यह अंदाजा नहीं था कि ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा।
Trending Videos