सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cold and fever are bothering in the changing weather

Balrampur News: बदलते मौसम में परेशान कर रहा जुकाम-बुखार

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Cold and fever are bothering in the changing weather
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई में दवा लेते मरीज। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा/ललिया/हरैया सतघरवा। 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1516 मरीजों का उपचार किया गया, इनमें 689 मरीज सर्दी-जुकाम व बुखार से प्रभावित थे।
Trending Videos

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदमहरा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम ने 53 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। भंगहा निवासी राजेंद्र ने बताया कि तीन दिनों से बच्चे को बुखार है, दवा लेने आया हूं। नंदमहरा की फूलमती ने बताया कि पेट दर्द की समस्या है, चिकित्सक को दिखाकर दवा ली है। सीएचओ धीरज पाठक, एएनएम सुमन व गीता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरैया सतघरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके मिश्र ने मरीजों का उपचार किया। जया देवी ने बताया कि उन्हें तीन दिनों से बुखार है। डॉक्टर ने दवा लिखी है। पुष्पा देवी शरीर में दर्द व शादाब बुखार का दवा लेने पहुंचीं थीं। आयशा खातून ने बताया कि उन्हें पांच दिनों से सर्दी जुकाम है। फार्मासिस्ट अनुराग गुप्त, एलटी राम नरायन कुशवाहा, वार्डबॉय सुरेंद्र कुमार व हुकुमचंद आदि मौजूद रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। दोपहर 12:10 बजे तक यहां पर 54 मरीजों का उपचार हो चुका था। एसीएमओ ने चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं के स्टॉक, साफ-सफाई व अन्य चिकित्सा संसाधनों का जायजा लिया। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर ओपीडी में बैठने व प्रत्येक मरीजों को संचारी व गैर संचारी रोगों के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार मौजूद रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ बाजार का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed