सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gonda team won the volleyball competition

Balrampur News: गोंडा की टीम ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gonda team won the volleyball competition
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। नेवादा गांव में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गौरा चौकी टीम ने अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल में गौरा चौकी, गोंडा की टीम ने लटिया सिद्धार्थनगर को 3-1 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
Trending Videos

तीन सेट में खेले गए इस मुकाबले में लटिया टीम ने पहला सेट 23-25 से जीतकर बढ़त बनाई, लेकिन गौरा चौकी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अगले दो सेट 25-24 व 25-21 से जीत कर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। निर्णायक क्षणों में गौरा चौकी के टीमवर्क और संयम ने जीत की राह आसान कर दी। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि रियाज हसन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन शाहिद अली, जियाउलहक और अनीसुर्रहमान के संयोजन में हुआ। इस अवसर पर आयोजन समिति में आसिफ, मजीबुल्लाह सिद्दीकी, मस्सू खान, मोअज्जम असद, शरफुद्दीन, जियाउद्दीन, अलीमुद्दीन, सलमान और अरशद सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed