सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Do not trust any suspicious calls, links or messages: ASP

किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश पर विश्वास न करें : एएसपी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Do not trust any suspicious calls, links or messages: ASP
विज्ञापन
बलरामपुर। साइबर सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ाई गई है। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में रविवार को गोष्ठी आयोजित की गई।
Trending Videos

एसपी विकास कुमार ने गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कहा कि मौजूदा समय में सबसे अधिक साइबर से जुड़े अपराध हो रहे हैं। साइबर अपराधों पर नियंत्रण पाना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए हम सभी को पूरी तरह से तैयार रहना होगा। साइबर अपराध के पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने साइबर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों, सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार व उभरते साइबर जोखिमों के बारे में बताया। डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। साइबर अपराध, डाटा संरक्षण, पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग हमले, एथिकल हैकिंग व सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में बताया।
एएसपी विशाल पांडेय ने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश पर विश्वास न करें। तुरंत संबंधित जानकारी पुलिस को दें। राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 शिकायत दर्ज कराने का सुझाव दिया। जिला कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र श्रीवास्तव ने फिशिंग, ओटीपी, यूपीआई, क्यूआर कोड स्कैन, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग और ऑनलाइन लॉटरी स्कैम के बारे में बताया। कहा कि ऐसे में सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान जिले के सभी 15 थानों के साइबर सुरक्षा से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed