{"_id":"69cab482f813d8bbf9079efc","slug":"discussion-on-girl-child-dropout-experts-gave-suggestions-balrampur-news-c-99-1-brp1010-145450-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बालिका ड्रॉपआउट पर मंथन, विशेषज्ञों ने दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बालिका ड्रॉपआउट पर मंथन, विशेषज्ञों ने दिए सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
गैसड़ी में आयोजित कार्यशाला में मौजूद शिक्षक ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गैसड़ी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और बालिकाओं की शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को शिक्षा चैंपियंस और लीडर्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में बालिका ड्राॅपआउट पर मंथन हुआ। नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेषज्ञों ने सुझाव दिए।
फातिमा डिग्री कॉलेज, बकौली डालपुर में हुए कार्यक्रम में शिक्षा नीति, सरकारी योजनाओं और बजट के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। बताया कि 14 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं में स्कूल छोड़ने की दर चिंताजनक है। इसके पीछे स्वच्छता सुविधाओं की कमी, सुरक्षा संबंधी चिंताएं, कम उम्र में विवाह, आर्थिक दबाव और लैंगिक भेदभाव प्रमुख कारण पाए गए। समाधान के रूप में ग्राम पंचायतों, विद्यालयों और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर घर-घर सर्वेक्षण, जागरूकता अभियान और ग्राम शिक्षा समितियों के साथ बैठकें करने की रणनीति तैयार की गई।
Trending Videos