सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   PRV team attacked, two constables injured

Balrampur News: पीआरवी टीम पर हमला, दो सिपाही घायल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
PRV team attacked, two constables injured
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर एक युवक ने हमला कर दिया। घटना में पीआरवी कमांडर सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos

पीआरवी-6979 पर तैनात कमांडर नसीम को रविवार रात विवाद होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि लखौरी गांव निवासी अलखराम शराब के नशे में अपनी मां और पत्नी की पिटाई कर रहा था। इस दौरान उसे भी हल्की चोटें आई थीं। पीआरवी कर्मियों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आक्रामक हो गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने लकड़ी का पटरा और पत्थर उठाकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिससे कमांडर नसीम और सब-कमांडर अतुल यादव घायल हो गए। टीम आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed