{"_id":"69cd429af895cea3200aa2dc","slug":"a-high-tech-solar-ro-plant-will-be-built-in-sarai-khas-balrampur-news-c-99-1-brp1010-145530-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सरायखास में बनेगा हाईटेक सोलर आरओ प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सरायखास में बनेगा हाईटेक सोलर आरओ प्लांट
विज्ञापन
-बलरामपुर के सरायखास में बन रहा सोलर आरओ प्लांट ।-संवाद
विज्ञापन
रेहरा बाजार। मुख्यमंत्री पुरस्कार से प्राप्त 35 लाख रुपये से ग्रामसभा सरायखास में सोलर संचालित हाईटेक आरओ प्लांट का निर्माण हो रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने और स्थानीय रोजगार सृजन का रास्ता भी खुल गया है।
प्रधान गंगाराम वर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूह, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऑनलाइन सेवाएं, सामुदायिक शौचालय और हाईटेक ग्राम सचिवालय जैसे कार्यों में बेहतर प्रदर्शन किया था। इसके लिए पंचायत को मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित करते हुए 35 लाख रुपये की धनराशि मिली थी, जिससे आरओ प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
दो हजार रुपये प्रतिदिन की होगी आय
ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत की करीब 10 हजार आबादी के साथ आसपास के क्षेत्रवासियों को भी कार्यक्रमों और दैनिक उपयोग के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा। आरओ प्लांट से प्रतिदिन करीब 2000 लीटर शुद्ध पानी तैयार होगा, जिसकी बिक्री दो रुपये प्रति लीटर के हिसाब से की जाएगी। इससे प्रतिदिन लगभग 4000 रुपये की आय होगी। मजदूरी और अन्य खर्च निकालने के बाद करीब 2000 रुपये प्रतिदिन ग्राम पंचायत को शुद्ध आय होगी। प्लांट के संचालन से गांव के चार जरूरतमंद लोगों को रोजगार भी मिलेगा। प्लांट से होने वाली आय को गांव के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा।
Trending Videos