{"_id":"69a5c4959133aa4f39050cdd","slug":"fir-against-four-quacks-illegal-clinic-sealed-balrampur-news-c-99-1-brp1008-143789-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चार झोलाछाप पर एफआईआर, अवैध क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चार झोलाछाप पर एफआईआर, अवैध क्लीनिक सील
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पचपेड़वा क्षेत्र के चार झोलाछाप ग्राम जुडीकुइयां के वरुण गुप्त, मो. आरिफ व राजकुमार सिद्धार्थ और कोहरगड्डी में ग्राम गौराभारी निवासी उबैदुर्रहमान के खिलाफ 28 फरवरी को एफआईआर दर्ज कराई गई है। बिना चिकित्सा डिग्री के क्लीनिक संचालन कर मरीजों का इलाज करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। इनकी अवैध क्लीनिक को भी सील कर दिया गया है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश प्रताप सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को सुबह करीब 11:37 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार व आशुलिपिक अमित चौधरी के साथ ग्राम जुड़ीकुइयां में संचालित निजी क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान वरुण गुप्त, मो. आरिफ व राजकुमार सिद्धार्थ बिना डिग्री के मरीजों का इलाज करते पाए गए।
इसी तरह से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि 27 फरवरी को सुबह करीब 11:45 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा के अधीक्षक डॉ. विजय कुमार के साथ ग्राम कोहरगड्डी में संचालित निजी क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उबैदुर्रहमान बिना डिग्री के मरीजों का इलाज करते मिले। इन निजी क्लीनिक का न तो स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण है और न ही संचालकों के पास कोई डिग्री मिली। दोनों क्लीनिक को सील कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि चारों झोलाछाप पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
Trending Videos